Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: शीजान खान ने शो में आ रहे लीप को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- सिर्फ एक महीने…

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में को लेकर खबरें आ रही हैं कि गिरती टीआरपी की वजह से इसमें लीप आने वाला है. हालांकि भाविका शर्मा ने इस अफवाह बताया. अब शीजान खान ने चुप्पी तोड़ी है.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टारप्लस का पॉपुलर सीरियल गुम है किसी के प्यार में की टीआरपी दिनों-दिन घटती जा रही है. इस हफ्ते सीरियल चौथे स्थान पर रहा. लेटेस्ट कहानी सवी और रजत के इर्द-गिर्द घूम रही है. जहां दोनों एक दूसरे से प्यार तो करते हैं, लेकिन इजहार नहीं कर पा रहे हैं. हाल ही में मेकर्स ने जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न लाने के लिए शीजान खान की एंट्री करवाई. वह अनुभव का किरदार निभा रहे हैं. अब एक्टर ने सीरियल में लीप आने को लेकर बात की.

गुम है किसी के प्यार में आ रहे लीप को लेकर शीजान खान ने तोड़ी चुप्पी

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि गिरती टीआरपी की वजह से मेकर्स गुम है किसी के प्यार में लीप लाने का सोच रहे हैं. बीते दिनों भाविका शर्मा ने इसपर रिएक्ट किया था और कहा कि उन्हें मीडिया से ही पता चली है. अब शीजान खान ने रूमर्स पर कहा, “मुझे इस खबर के बारे में कोई जानकारी नहीं है. हमें ऑफिशियल तौर पर सूचित नहीं किया गया है. मेरा किरदार हमेशा एक कैमियो के रूप में ही था. मैं सिर्फ एक महीने के लिए सीरियल में शामिल हुआ था. इसलिए मुझे लीप को लेकर कुछ भी पता नहीं है.”

लीप को लेकर मेकर्स ने साधी है चुप्पी

हालांकि सीरियल में आ रहे लीप को लेकर चैनल या फिर मेकर्स की ओर से कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया गया है. बीते दिनों खबरें आई कि गुम है किसी के प्यार में हरिणी का किरदार निभाने वाली अंकिता खरे भी सीरियल को छोड़ रही हैं. हालांकि एक्ट्रेस ने इसपर रिएक्ट करते हुए कहा, ”मैं अभी किसी भी चीज पर कमेंट नहीं करना चाहती हूं. बस ऑफिशियल पुष्टि का इंतजार कर रही हूं.”

गुम है किसी के प्यार में के अपकमिंग एपिसोड में आएंगे ये ट्विस्ट

गुम है किसी के प्यार में के आने वाले एपिसोड में, हम देखेंगे कि अर्श आशिका से शादी करने में दिलचस्पी नहीं दिखाता है. वह मृणमयी को अपने खेल में फंसाता है और उससे शादी करने का फैसला करता है. यही नहीं वह सवी के खिलाफ रजत को भड़काता है. वह उसे कहता है कि उसकी पत्नी का अनुभव के साथ चक्कर चल रहा है.

यह भी पढ़ें- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin में आएगा लीप, सवी और रजत कहेंगे शो को अलविदा

यह भी पढ़ें Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: शो में लीप को लेकर सवी ने तोड़ी चुप्पी, भाविका शर्मा बोलीं- प्रोडक्शन हाउस की ओर से…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >