Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल में दोबारा एंट्री लेने पर शक्ति अरोड़ा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- शो में री-एंट्री…

गुम है किसी के प्यार में हितेश भारद्वाज ने शक्ति अरोड़ा को रिप्लेस कर दिया है. फैंस अभी भी शक्ति को शो में याद करते हैं. शक्ति ने शो में दोबारा आने को लेकर बात की.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टार प्लस पर सीरियल गुम है किसी के प्यार साल 2020 में शुरू हुआ था. सीरियल शुरू होते ही दर्शकों के बीच लोकप्रिय हो गया था. अब तक इसमें दो लीप आ चुके हैं. हालांकि दूसरे लीप में भाविका शर्मा और कुछ कास्ट को छोड़कर सारे कलाकार बदल दिए गए. शक्ति अरोड़ा जो ईशान का रोल प्ले कर रहे थे, उनका भी पत्ता कट गया. उनकी जगह हितेश भारद्वाज ने ले ली. इस बीच शक्ति ने सीरियल में री-एंट्री को लेकर बात की.

शक्ति अरोड़ा ने कही ये बात

गुम है किसी के प्यार में हितेश भारद्वाज को फैंस ने अपना लिया है, लेकिन अभी भी दर्शक शक्ति अरोड़ा को मिस करते हैं. फिल्मीबीट से बात करते हुए शक्ति अरोड़ा ने बताया कि उन्हें शो में सबसे ज्यादा किसकी याद आ रही है. एक्टर ने कहा, “मुझे पूरी कास्ट के साथ शूटिंग करना बहुत याद आती है. मेरा बॉन्ड सबसे अच्छा था, शो के सभी लोग साथ में खूब मस्ती करते थे और ये मुझे सबसे ज्यादा याद आता है.”

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: हितेश भारद्वाज ने अपकमिंग स्टोरी को लेकर दिया हिंट, कहा- रजत और सवी का रिश्ता…

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी और रजत की प्राइवेट फोटोज देख शशांक तोड़ देगा शादी, दोनों परिवार में मचेगी खलबली

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: बेहोश हुई सई को अस्पताल ले जाएगी सवी, घटिया बात कहने पर रजत को मारेगी थप्पड़

क्या शो में दोबारा एंट्री लेंगे शक्ति अरोड़ा

गुम है किसी के प्यार में की रेटिंग लीप के बाद घट गई है. ऐसे में क्या शक्ति अरोड़ा के शो में दोबारा री-एंट्री के चांस है क्या. इसपर एक्टर ने कहा, “एक बार जब हम लीप का फैसला लेते हैं, तो पूरी तरह से अलग कलाकार और अलग-अलग किरदार होते हैं. शो में दोबारा एंट्री पॉसिबिल नहीं है. हालांकि अभी तक, यह कार्ड पर नहीं है.” वहीं, लेटेस्ट ट्रैक की बात करें तो सीरियल में दिखाया जा रहा है कि सवी, सई का इलाज अस्पताल में कराती है. दूसरी तरफ भाग्यश्री, सवी पर सई को किडनैप करने का आरोप लगाती है. पुलिस ईशा और शान्तुन को पकड़कर ले जाती है.

Also Read: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: विलेन के रोल में इस एक्टर ने ली एंट्री, सवी-रजत की जिंदगी करेगा तबाह

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >