Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी को पता चलेगी रजत के अतीत की चौंकाने वाली सच्चाई, क्या हत्यारे का चल पाएगा पता

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में के अपकमिंग एपिसोड्स काफी धमाकेदार होने वाले हैं, क्योंकि सवी एसीपी पद से हटने के बाद भी रजत के हत्यारे का पता लगाने में लगी हुई है. वह खोज में निकलती है. तभी कुछ लोग उसे किडनैप कर लेते हैं. इसी बीच उसे अपने पति के अतीत की एक सच्चाई पता चलती है.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में ने रजत और तेजू की रहस्यमयी मौतों के इर्द-गिर्द सस्पेंस के साथ दर्शकों को बांधे रख है. हर बीतते एपिसोड के साथ, कहानी और भी गहरी होती जाती है और नए मोड़ सामने आ रहे हैं. जहां पहले शक ऋतुराज की ओर था, लेकिन उसने अपनी बेगुनाही साबित कर दी, जिससे शो में सनम जौहर का ट्रैक खत्म हो गया. इसके बावजूद, असली सवाल अभी भी बना हुआ है कि तेजू और रजत की हत्या के पीछे असल में कौन है?

रजत की मौत का पता लगाती है सवी

सवी को अपने एसीपी पद से निलंबित कर दिया गया है, लेकिन फिर भी वह सच्चाई का पता लगा रही है. ये जांच श्रीकांत और नितिन को परेशान करना शुरू कर देती है, वह सवी पर नजर रखने के लिए नील को एक विशेष ड्यूटी अधिकारी के रूप में नियुक्त करते हैं. नील उनकी छिपी हुई योजना से अनजान होकर मदद करने के लिए सहमत हो जाता है.

सवी को रजत के अतीत की सच्चाई चलेगी पता

चल रहे ट्रैक में, सवी एक जाल में फंस जाती है और उसका अपहरण कर लिया जाता है. गुम है किसी के प्यार में के आने वाले एपिसोड में, सवी को रजत के अतीत के बारे में एक चौंकाने वाली सच्चाई का पता चलता है. बंदी बनाए जाने के दौरान, अपहरणकर्ताओं में से एक ने खुलासा किया कि रजत को उसे एक कीमती रूबी हार देना था. फिर वह अपने सहयोगी को लैपटॉप पर सवी को हार की तस्वीर दिखाता है. अपहरणकर्ता बताता है कि इसकी कीमत 100 करोड़ रुपये है, तो वह हैरान रह जाती है.

सवी हो जाती है शॉक्ड

सवी को यह कीमत सुनकर हैरानी होती है और अपहरणकर्ता कहता है कि जब तक रजत हार दे पाता, किसी ने उसका गेम ही बजा दिया. फिर किडनैपर्स आपस में पूछते हैं कि अब ये हार कौन देगा. इसपर सभी सवी का नाम लेते हैं. सवी ये सुनकर हैरान हो जाती है और हर कड़ी को जोड़ने का फैसला करती है.

यह भी पढ़ें- Hera Pheri 3 के लिए अक्षय कुमार ने वसूली मोटी रकम, परेश रावल, सुनील शेट्टी के हिस्से में आए रुपये

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >