Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी और रजत की प्राइवेट फोटोज देख शशांक तोड़ देगा शादी, दोनों परिवार में मचेगी खलबली

सीरियल गुम है किसी के प्यार में की कहानी काफी दिलचस्प हो गई है. सवी और रजत ना चाहते हुए बार-बार एक दूसरे के करीब आ जाते है. सवी की शादी शशांक से तय हो गई है.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: हितेश भारद्वाज और भाविका शर्मा स्टारर सीरियल गुम है किसी के प्यार में हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने मिलेगा. सीरियल में दिखाया गया कि अवॉर्ड फंक्शन के बाद रजत, अर्श के घर पार्टी में जाता है. वहां पर अर्श बातों ही बातों में उसकी बेइज्जती करता है और आशिका के करीब जाता है. उन दोनों को साथ देखकर रजत को काफी बुरा लगता है और उसे सारी पुरानी बातें याद आ जाती है. रजत बहुत ज्यादा ड्रिंक करता है और उसी हालत में घर लौटता है.

सवी संग शादी तोड़ देगा शशांक

गुम है किसी के प्यार में एक बड़ा मोड़ आने वाला है. अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि सवी और रजत की प्राइवेट फोटोज सोशल मीडिया पर ऑनलाइन लीक कर दे जाती है. शशांक ये तसवीरें देखकर चौंक जाता है. वो ठगा सा महसूस करता है और सवी से शादी तोड़ देता है. सवी और रजत के परिवार में तसवीरों को लेकर हलचल मच गई. हालांकि सवी, शशांक को समझाने की कोशिश करती है, लेकिन वो नहीं समझता. उसे लगता है कि उसे धोखा मिला है. सवी द्वारा स्थिति को समझाने के बाद भी शशांक उनके रिश्ते को खत्म करने के फैसले पर अड़ा रहेगा.

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: बेहोश हुई सई को अस्पताल ले जाएगी सवी, घटिया बात कहने पर रजत को मारेगी थप्पड़

Also Read: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: विलेन के रोल में इस एक्टर ने ली एंट्री, सवी-रजत की जिंदगी करेगा तबाह

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी की जिंदगी बर्बाद करने आया है शशांक, क्या रजत रोक पाएगा इस शादी को

सई की तबीयत हो जाती है खराब

गुम है किसी के प्यार में दिखाया गया कि सई की तबीयत बहुत ज्यादा खराब हो जाएगी कि क्योंकि उसे ममता ने दवाई की पूरी बोतल पिला देती है. सई को बेचैनी महसूस होती है और वो सवी को याद करती है. सवी को ऐसा लगता है मानो सई उसे याद कर रही हो. वहीं, अर्श की पार्टी में बार-बार वो रजत की बेइज्जती करता है. रजत जानता है, लेकिन वो आशिका की वजह से ज्यादा कुछ नहीं कहता. अर्श, रजत के सामने आशिका को डायमंड रिंग पहनाता है और उसके साथ रोमांटिक डांस करता है. रजत ये देखकर मन ही मन जलन महसूस करता है और बहुत ड्रिंक करता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >