Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: एक्सीडेंट में तेजू-रजत की मौत के बाद सवी पूछेगी सिर्फ 1 सवाल, नील के उड़ जाएंगे होश

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में का नया प्रोमो आया है, जिसे देखकर फैंस के होश उड़ गए. प्रोमो में दो डेड बॉडी दिख रही है और ये किसकी है, इस राज से पर्दा हट गया है. तेजू की बॉडी देखकर नील टूट जाता है.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टार प्लस के शो गुम है किसी के प्यार में भाविका शर्मा वापस लौट आई है. वैभवी हंकारे का ट्रैक खत्म हो गया और एक नयी कहानी शुरू होने वाली है. शो का नया प्रोमो सामने आ गया है और ये काफी दिलचस्प है. प्रोमो में भाविका यानी सवी ठक्कर आईपीएस अधिकारी के रोल में दिख रही है. प्रोमो पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और सवी की वापसी पर खुशी जता रहे हैं. चलिए आपको बताते हैं कि इस वीडियो में क्या है.

नील से सवी पूछेगी ये सवाल?

गुम है किसी के प्यार में के प्रोमो को शेयर करते हुए स्टार प्लस ने लिखा, दो लाशें, दो रिश्ते और कई सवाल. प्रोमो की शुरुआत एक एक्सीडेंट से होती है. नील को पता चलता है कि तेजू का एक्सीडेंट हो गया है और वह उसके पास दौड़ते हुए आता है. कुछ देर बाद सवी आईपीएस अधिकारी बनकर एंट्री लेती है. वह एक बॉडी के पास जाती है और रजत की फोटो देखती है. सवी की आंखों में आंसू आ जाते हैं और वह नील से पूछती है कि “मेरा पति, तुम्हारी पत्नी के साथ, क्यों?”

यूजर्स बोले- सवी वापस आ गई है

प्रोमो पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, सवी वापस आ गया है. एक यूजर ने लिखा, क्या बात है क्वीन वापस आ गई है. एक यूजर ने लिखा, आपके आने की खुशी तो बहुत है पीआर तेजस्विनी के जाने गम भी. एक यूजर ने लिखा, सवी के आने से बहुत खुशी हो रही है. गौरतलब है कि भाविका शर्मा की एंट्री साल 2023 में हुई थी. भाविका सीरियल में सवी का रोल निभाती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >