Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: कोर्ट मैरिज करने के चक्कर में फंसे सवी-रजत, आपस में भिड़े दोनों के परिवार

गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि रजत और सवी मैरिज रजिस्ट्रार के ऑफिस पहुंचते है. दोनों ऑफिसर से तुरंत उनकी शादी करवाने के लिए कहते हैं.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में एक बार फिर से अपने ट्रैक को लेकर चर्चा में है. सीरियल में दिखाया जा रहा है कि रजत और सवी के परिवार वाले चाहते हैं कि दोनों की शादी हो जाए. सवी सोच में है कि वो रजत से शादी करें या ना करें. हालांकि सबके समझाने के बाद सवी शादी के लिए मान जाती है. सवी शादी के लिए शर्त रखती है कि अमन को खुद को पुलिस के हवाले करना होगा. पहले तो रजत मना कर देता है, लेकिन अमन उसे समझाता है.

सवी को रजत ने दी ये सलाह

गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि ठक्कर परिवार शादी की बातचीत के लिए भोसले परिवार के घर जाने से मना कर देते हैं. दूसरी तरफ भोसले परिवार भी ठक्कर परिवार के घर जाने से मना कर देता है. रजत सोचता है कि वो सई की खातिर शादी के लिए मान गया, लेकिन उनका परिवार फालतू के बहस कर रहा है. रजत, सवी को पार्किंग में मिलने के लिए मैसेज भेजता है. रजत उसे कहता है कि उन दोनों की फऐमिली फालूत के बहस कर रही है. इसलिए उन्हें कोर्ट मैरिज कर लेना चाहिए.

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टोररूम में भाग्यश्री को बंद कर देगी ईशा, रजत की मां को बचाने के लिए सवी लगा देगी अपनी जान

Also Read-Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: इस शख्स की वजह से पति-पत्नी बनेंगे सवी-रजत, भगवान से मांगेंगे माफी

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: किस्मत का कैसा खेल, बिना शादी किए रजत की पत्नी बनेगी सवी, आशका को होगी जलन

सवी और रजत को साथ देख आशका को हुआ इस बात का शक

गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि रजत और सवी मैरिज रजिस्ट्रार के ऑफिस पहुंचते है. दोनों ऑफिसर से तुरंत उनकी शादी करवाने के लिए कहते हैं. अधिकारी मना कर देता है और उन्हें रजिस्ट्रार ऑफिस में शादी करवाने की कंडीशन बताता है. दोनों वहां से जाने लगते है. वहीं, आशका, सवी और रजत को कोर्ट में देखती है. वो सवी को फोन करती है, ताकि वो जान पाए कि रजत और वो साथ में क्या कर रहे. रजत, सवी को उन दोनों की शादी के बारे में आशका को बताने के लिए नहीं कहता. सवी फोन उठाती है और कहती है वो बिजी है और फोन काट देती है. सवी और रजत की सगाई होती है.

Entertainment Trending Videos

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >