Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी इस शख्स पर लगाएगी तेजू के हत्या का आरोप, ऐसे होगी नील संग दोस्ती

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में इन-दिनों हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है. जहां सवी की एंट्री ने एंटरटेनमेंट ला दिया है. वहीं आने वाले एपिसोड में दर्शकों देखेंगे कि सवी नील पर तेजू की हत्या करने का आरोप लगाएगी. वह कहेगी कि ऋतुराज के साथ अफेयर के बारे में जानने के बाद उसने यह कदम उठाया.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में अपनी दिलचस्प कहानी से दर्शकों को टीवी स्क्रीन से बांधे रखता है. निर्माता अपकमिंग एपिसोड में हाई-वोल्टेज ड्रामा जोड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. एसीपी सवी ठक्कर की भूमिका निभाने वाली भाविका शर्मा ने धमाकेदार तरीके से शो में री-एंट्री की है और उनकी एक्टिंग को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है. लेटेस्ट एपिसोड में दर्शकों ने देखा कि सवी तेजू के साथ रजत की लाश देखकर चौंक जाती है. वह दुर्घटना स्थल पर पहली बार नील से मिलती है. तेजस्विनी की लाश देखकर नील भी हैरान रह जाता है और सच्चाई पर विश्वास नहीं कर पाता. अपने पत्नी की लाश देखकर नील फूट-फूट कर रोने लगता है.

क्या रजत और तेजू सीक्रेट तरीके से एक दूसरे को कर रहे थे डेट

गुम है किसी के प्यार में के आने वाले एपिसोड में, सवी नील से सवाल करती हुई दिखाई देगी कि दुर्घटना के दौरान उसका पति तेजू के साथ क्या कर रहा था. वह रजत और तेजस्विनी के बीच छिपा हुआ राज उजागर करने की कोशिश करेगी. उनकी लाशें एक साथ मिलने से दोनों के डेटिंग की अफवाहें भी फैलती है. सवी जांच का जिम्मा संभालेगी और सच्चाई को बाहर लाने का फैसला करेगी.

नील को तेजू की मौत का गुनहगार बताएगी सवी

वह नील से कहती है कि वह कभी विश्वास नहीं कर सकती कि रजत उसे धोखा देगा. सवी को शक है कि यह दुर्घटना एक हत्या की साजिश थी. सवी नील को पुलिस स्टेशन बुलाएगी और अपने भाई ऋतुराज के साथ उसके संबंध के बारे में जानने के बाद उसकी पत्नी को मारने का आरोप लगाएगी. नील भावुक हो जाता है, क्योंकि वह आरोपों से इनकार करता है और कहता है कि उसने कुछ भी नहीं किया है. सवी सच्चाई कबूल करने के लिए नील को तोड़ने की कोशिश करेगी.

नील और सवी मिलकर ढूढ़ेंगे अपराधी

नील और सवी एक साथ मिलकर असली अपराधी को खोजने की पूरी कोशिश करेंगे. इसी बीच दोनों दोस्त बन जाएंगे और मास्टरमाइंड की तलाश करेंगे. हालांकि स्टार्स के बीच प्यार कैसे होगा, यह देखने के लिए आने वाले एपिसोड का इंतजार करना पड़ेगा. इधर फैंस ने गुम है किसी के प्यार में के वर्तमान स्टोरी को बेपनाह से जोड़ा है. जिसमें जेनिफर विंगेट और हर्षद चोपड़ा ने अभिनय किया था. इस शो की भी कहानी कुछ ऐसी ही थी.

यह भी पढ़ें- Raid 2 Box Office Collection Day 1: अजय देवगन की फिल्म हिट हुई या फ्लॉप, पहले दिन छापे इतने नोट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >