Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin में इस नए एक्टर की होगी एंट्री, सवी-रजत की जिंदगी करेगा बर्बाद

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में अपनी बेहतरीन कहानी से दर्शकों को खूब लुभा रहा है. कहा जा रहा है कि शो में छोटा सा लीप आएगा. जिसके बाद संगम राय की एंट्री होगी.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में टॉप टीवी शो में से एक है. शक्ति अरोड़ा ने कुछ महीने पहले सीरियल छोड़ दिया था और अब, भाविका शर्मा के साथ लीड रोल में हितेश भारद्वाज नजर आ रहे हैं. दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री जबरदस्त है और फैंस सवी और रजत की जोड़ी को खूब पसंद कर रहे हैं. लेटेस्ट एपिसोड में हमने देखा कि दोनों ने सई की खातिर शादी कर ली. उनके बीच हर रोज प्यारी नोंक-झोंक होती है. इधर रजत की एक्स वाइफ अपनी बेटी को वापस पाने के लिए कोशिश कर रहे हैं.

गुम है किसी के प्यार में होगी कौन सी नई एंट्री

सवी, सई से बहुत प्यार करती है और वह अपनी बेटी के लिए कुछ भी कर सकती है. ऐसा कहा गया है कि शो लीप लेगा और कुछ नए किरदार एंट्री करेंगे. अब इसमें नए विलेन की एंट्री होगी, जो रजत और सवी की जिंदगी को बर्बाद कर देगा. संगम राय गुम है किसी के प्यार में एंटर करने वाले हैं. एक्टर कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म शहजादा में नजर आए थे. वह अब शो में जिगर पटेल के रूप में प्रवेश करेंगे.

गुम है किसी के प्यार में एंट्री करने पर क्या बोले संगम

यह एक दिलचस्प किरदार होगा जो कभी पॉजिटिव तो कभी नेगेटिव होगा. संगम ने अपनी नई भूमिका के बारे में आईएएनएस से बात की. उन्होंने कहा कि जिगर एक लेयर्ड किरदार है. उन्हें पर्सनली ऐसे किरदार निभाने में मजा आ रहा है. उन्हें उम्मीद है कि दर्शकों को भी मजा आएगा और किरदार पसंद आएगा. यह देखना दिलचस्प होगा कि जिगर का किरदार शो में क्या बदलाव लाएगा.

गुम है किसी के प्यार में इस वजह से होता है ट्रोल

गुम है किसी के प्यार में ने जबसे लीप लिया है. तब से शो को काफी ट्रोल किया जा रहा है. जहां सवी और ईशान की जोड़ी हिट थी, लेकिन मेकर्स ने उनका डेथ ट्रैक पेश किया. बाद में कहानी करण पटेल और दिव्यांका त्रिपाठी दहिया स्टारर ये है मोहब्बतें जैसी लगने लगी. इसमें भी सवी को एक बच्ची से अटैचमेंट हो जाती है और वो उसके पापा से शादी कर लेती है.लोगों को लग रहा है कि मेकर्स पूरी कहानी कॉपी कर रहे हैं.

Also Read- Ghum Hain Kisikey Pyaar Meiin: घर छोड़कर जाने का फैसला करेगी सवी, क्या रजत संग रिश्ता बनने से पहले ही जाएगा टूट

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin के बाद इस एक्ट्रेस की चमकी किस्मत, नए शो में आएगी नजर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >