Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin की सई अब विराट नहीं इस एक्टर संग करेगी रोमांस, जानें शो का नाम

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में फेम आयशा सिंह अगले साल 2025 में अपने नये शो मन्नत में दिखेंगी. शो में वह इस बार एक्टर अदनान खान संग दिखेंगी.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल गुम है किसी के प्यार की सई यानी आयशा सिंह नये शो मन्नत में दिखेंगी. इसे आप कलर्स पर देख सकते हैं. शो में उनके अपोजिट शो प्रचंड अशोक फेम एक्टर अदनान खान नजर आएंगे. आयशा शो में मन्नत की भूमिका में दिखेंगी, जबकि अदनान विक्रांत के किरदार में नजर आएंगे. दोनों पहली बार स्क्रीन पर स्पेस शेयर करेंगे. अब एक्टर ने आयशा संग काम करने को लेकर बात की. साथ ही अपने किरदार के बारे में भी बताया.

मन्नत में आयशा सिंह काम करने को लेकर क्या बोले अदनान खान

शो मन्नत में आयशा सिंह के साथ काम करने को लेकर पिंकविला से बात करते हुए अदनान खान ने कहा, “मुझे लगता है कि यह कहना उचित होगा कि हर दूसरे को-स्टार के साथ जितना समय लगता है, उतना ही समय लगता है. आप किसी नए व्यक्ति से मिल रहे हैं और ईमानदारी से कहूं तो हम दोनों एक-दूसरे से मिलने के लिए वहां नहीं हैं. हम वहां अपने किरदार को समझने के लिए है. वह बहुत अनुशासित एक्ट्रेस है. हम धीरे-धीरे दोस्त बन रहे हैं.”

मन्नत में कैसा है अदनान खान का किरदार?

अदनान खान सीरियल मन्नत में विक्रांत का रोल निभा रहे हैं. अपने किरदार के बारे में एक्टर ने बताया कि ”मुझे लगता है कि अदनान में आज के मुद्दे थोड़े ज्यादा है. विक्रांत एक ऐसी दुनिया में पला बढ़ा है, जहां उसने खुद को किसी घटना से नुकसान नहीं पहुंचाया है.” मन्नत को आप 6 जनवरी से सोमवार से शुक्रवार को राज 10 बजे कलर्स पर देख सकते हैं.

इस शो में आखिरी बार नजर आए थे अदनान खान

अदनान खान पिछली बार शो प्रचंड अशोक में नजर आए थे. शो 6 फरवरी 2024 को शुरू हुआ था. इसे इसे एकता कपूर और शोभा कपूर ने बनाया था. इसमें अदनान, सम्राट अशोक के किरदार में दिखे हैं और एक्ट्रेस मल्लिका सिंह ने राजकुमारी कौरवकी का किरदार निभाया था. हालांकि ये कुछ महीनों में ही शो ऑफ एयर हो गया था.

यह भी पढ़ेंGhum Hai Kisikey Pyaar Meiin की सई अब बनेगी शेफ, आयशा सिंह के नये शो ‘मन्नत’ का आया प्रोमो, VIDEO

यह भी पढ़ें- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी की बहन ने सीरियल को कहा अलविदा, अब शो में नहीं आएंगी नजर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >