Bigg Boss 17 के ऑफर को इस वजह से गुम है किसी के प्यार में की सई ने किया रिजेक्ट, बोली- पूरे समय मैं ये सब...

बिग बॉस 17 शुरू हो गया है और ये पहले दिन से दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहा है. इस साल, मेकर्स ने प्रतियोगियों का एक दिलचस्प मिश्रण चुना है जिसमें टीवी सितारे, वकील से लेकर यूट्यूबर्स शामिल है. अब आयशा सिंह ने खुलासा किया कि उन्होंने ये शो को क्यों ठुकराया.

सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले भारत के सबसे बड़े रियलिटी शो बिग बॉस के नए सीजन का भारी चर्चा और उम्मीदों के बीच आखिरकार रविवार (15 अक्टूबर) को कलर्स टीवी पर प्रीमियर हुआ. अब तक, बिग बॉस 17 के केवल दो एपिसोड प्रसारित हुए हैं और निर्माता रियलिटी शो को ब्लॉकबस्टर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. प्रतियोगी एक दूसरे संग जमकर लड़ाईयां कर रहे हैं. इस सीजन में अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, नील भट्ट, ऐश्वर्या शर्मा, ईशा मालवीय, अभिषेक कुमार, सनी आर्य, अनुराग ढोबाल, जिग्ना वोरा, मुनव्वर फारुकी, फिरोजा खान उर्फ ​​खानजादी, मन्नारा चोपड़ा, नवीद सोले, रिंकू धवन, अरुण श्रीकांत, सना रईस खान और सोनिया बंसल जैसे कंटेस्टेंट धमाल मचा रहे हैं. हालांकि सबकी नजरें गुम है किसी के प्यार में की विराट और पाखी पर है. अब आयशा सिंह ने नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा को लेकर बात की है.

बिग बॉस 17 में नील-ऐश्वर्या की एंट्री पर आयशा सिंह

इस साल, बिग बॉस निर्माताओं ने प्रतियोगियों का एक दिलचस्प मिश्रण चुना है, जिसमें टीवी सितारे, सोशल मीडिया स्टार्स, वकील सना रईस खान और पूर्व क्राइम रिपोर्टर जिग्ना वोरा समेत शामिल हैं. दिलचस्प बात यह है कि गुम है किसी के प्यार में की सई यानी आयशा को पहले ही बिग बॉस 17 में भाग लेने का ऑफर मिला था, हालांकि, उन्होंने ऐसा नहीं करने का फैसला किया और शो को रिजेक्ट कर दिया. अब नील-ऐश्वर्या की भागीदारी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, आयशा सिंह ने हाल ही में आयोजित इंडिया गेमिंग अवार्ड्स में मीडिया से कहा, “मैं नहीं गई क्योंकि मुझे नहीं जाना था, वो गई क्योंकि उन्हें जाना था और मैं उन्हें शुभकामनाएं देती हूं.”

आयशा सिंह ने इस वजह से बिग बॉस का ऑफर किया रिजेक्ट

बिग बॉस 17 के ऑफर को रिजेक्ट करने के पीछे का कारण बताते हुए, अभिनेत्री ने कहा, “यार, मैं, अभी इस तरह के शो के लिए तैयार नहीं हूं. क्योंकि आपको कुछ दिलचस्प ऑफर देना चाहिए. दर्शक मनोरंजन के लिए आपको देख रहे हैं. क्योंकि मैंने देखा है, मेरी मम्मा को बिग बॉस कितना ज्यादा पसंद है. वह पूरे समय यही देखती रहती है, जब भी मेरे पास आती हैं, या कहीं बाहर से तो बिग बॉस चलाती है और 24 घंटे यही चलता रहता है. सलमान खान के शो में भाग लेने के लिए बहुत परिपक्वता भी चाहिए, ताकत भी चाहिए, आपको वहां रहने के लिए एक अलग क्षेत्र में होना होगा.”

Also Read: Bigg Boss 17: तहलका भाई के साथ भिड़े अभिषेक कुमार, हुई जबरदस्त लड़ाई, ये कंटेस्टेंट पहले वीक में हुई नॉमिनेट

आयशा सिंह के बारे में

आयशा सिंह ‘गुम है किसी के प्यार में’ में सई विराट चव्हाण की मुख्य भूमिका निभाने के बाद मशहूर हुईं. अभिनेत्री ने नील भट्ट के साथ अभिनय किया और उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों के बीच काफी हिट रही. आयशा ने सईं के रूप में अपने किरदार को बखूबी निभाया और दर्शकों ने उन्हें बेहद पसंद किया. शो में उनका ट्रैक ‘गुम है किसी के प्यार में’ में 20 साल की छलांग लगाने के बाद समाप्त हुआ. जिसके बाद नए स्टारकास्ट की एंट्री हुई. अभी शक्ति कपूर और भाविका शर्मा लीड रोल में है. हालांकि समय-समय पर फैंस अपनी सई को याद करते हैं. फिलहाल तो आयशा अपना मी-टाइम एंजॉय कर रही है. ऐसी अफवाहें हैं कि आयशा सिंह के झलक दिखला जा 11 में भाग लेने की संभावना है. हालांकि, ऑफिशियल घोषणा का अभी भी इंतजार है. इसके अलावा वह एकता कपूर के शो नागिन 7 का भी हिस्सा बन सकती हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >