Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: इस शख्स ने तेजू के शादी प्रपोजल को ठुकराया, जूही संग रिश्ता तोड़ेगा नील

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में का अपकमिंग एपिसोड काफी मजेदार होगा. तेजू ऋतुराज को शादी के लिए प्रपोज करती है. हालांकि वह इसे रिजेक्ट कर देता है. इसके बाद वह अपने करियर पर फोकस करने का फैसला करती है.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टार प्लस का शो गुम है किसी के प्यार में अपनी दिलचस्प कहानी से दर्शकों को एंटरटेन करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहा है. मेकर्स हर दिन जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न ला रहे हैं. सीरियल की कहानी फिलहाल जूही और नील की शादी की तैयारियों के इर्द-गिर्द घूम रही है. हालांकि जल्द ही चव्हाण और प्रधान परिवार में जबरदस्त हलचल मचने वाली है. नील तेजू के लिए फील कर रहा है. इसलिए वह जूही से शादी तोड़ने का फैसला करता है और तेजू के मन में कौन है, यह जानना चाहता है.

तेजू का प्रपोजल ठुकरा देता है ऋतुराज

इस बीच, मुक्ता की बातों के दबाव में आकर तेजू ऋतुराज के पास जाती है और उसे शादी के लिए प्रपोज करती है. हालांकि करियर की प्राथमिकताओं का हवाला देते हुए वह उसके प्रपोजल को रिजेक्ट कर देता है. इससे तेजू का दिल टूट जाता है और वह आगे बढ़ने का फैसला करती है. वह सोचती है कि फिलहाल किसी से रिश्ता नहीं करेगी और अपने करियर पर ध्यान देगी.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: ट्रेंड या कॉपी-पेस्ट, साउथ इंडियन फिल्मों के रीमेक्स से बॉलीवुड में क्या हो रहे हैं बड़े बदलाव?

गुम है किसी के प्यार में का नया प्रोमो आया सामने

इसी बीच गुम है किसी के प्यार में का नया प्रोमो सामने आता है. इसकी शुरुआत वेदांत से होती है, जो स्कूल यूनिफॉर्म पहने हुए और खुशी से झूमते हुए स्कूल जाने की तैयारी कर रहा है. तेजू उसे तैयार होने में मदद करती है, जबकि मुक्ता उसका स्कूल बैग देती है. जैसे ही वेदांत चला जाता है. बाद में, मुक्ता तेजू से अपनी चिंता व्यक्त करती है कि वे वेदांत की स्कूल फीस कैसे जमा करेगी. हालांकि, तेजू उसे विश्वास दिलाते हुए कहती है कि वह अपनी सिंगिंग टैलेंट से पैसे कमाएगी. वह अपनी वीणा निकालती है और गर्व से उसे हॉल में ले आती है.

तेजू के वीणा को फर्स पर फेंक देती है लक्ष्मी

जैसे ही तेजू वीणा को बजाती, लक्ष्मी आती है और उसे जबरदस्ती उसके हाथों से छीन लेती है और फर्श पर फेंक देती है. यह देखकर तेजू और मुक्ता स्तब्ध रह जाते हैं. लक्ष्मी तेजू का मजाक उड़ाते हुए कहती है, ‘हां, क्यों नहीं? बार में जाओ, गाने गाओ, हमारे नाम पर चार चांद लगाओ.’ हालांकि, इस बार तेजू अपनी बात पर अड़ी रहती है. वह अपनी वीणा उठाती है और बैठ जाती है. नील दूर से सबकुछ देख रहा होता है. तेजू तब कहती है कि वह गायन के माध्यम से कमाएगी, ताकि उसे कभी किसी पर निर्भर न रहना पड़े.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >