Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: तेजू को फंसाने के पीछे है ये शख्स मास्टरमाइंड, नील के सामने किया खुलासा

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि नील के सामने सच्चाई आती है कि आखिर किसने तेजू को फंसाया था. वह ऋतुराज को सारी सच्चाई बताने के लिए कहता है. वह कहता है उसे इस बारे में कुछ नहीं मालूम.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि सवी को एसीपी के पोस्ट से हटा दिया गया है और ठक्कर परिवार इस बात से काफी खुश है. सवी अपने पति के असली अपराधी को पकड़ने के लिए अपनी छानबीन कर रही है. जैसे -जैसे जांच होती है, वैसे-वैसे नील के सामने ये राज खुलता है कि ऋतुराज ने ही सबकुछ किया है. अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि नील, ऋतुराज से सच्चाई पूछता है. वह पूरे परिवार को हॉल में जमा करता है और ऋतुराज को एक कुर्सी पर बैठाता है. वह पुराने दिनों के बारे में उससे बात करता है कहता है कि उसने उसे धोखा क्यों दिया.

ऋतुराज है असली मास्टरमाइंड

नील गुस्से में ऋतुराज का कॉलर पकड़ लेता है और उसपर चिल्लाता है. ऋतुराज सारे आरोपों को मानने से इनकार कर देता है और कहता है कि उसने कुछ नहीं किया है. नील उसे सच्चाई बताने के लिए कहता है और उसे थप्पड़ मारता है. ऋतुराज फाइनली टूट जाता है और सभी आरोपों को स्वीकार कर लेता है. वह एडमिट करता है उसने तेजू को फंसाने की कोशिश की. उसने कहा कि उसने ऐसा दिखाया कि तेजू ने उसे अप्रोच किया था, जबकि ऐसा कुछ नहीं था.

ऋतुराज ने बताया कि उसने तेजू को क्यों फंसाया

ऋतुराज ने बताया कि उस दिन नंदिनी को उसने अपने कमरे में आते देखा और इस मौके का इस्तेमाल उसने तेजू की इमेज खराब करने में लगाया. वह चाहता था हर कोई तेजू को गलत समझे. ऋतुराज एडमिट करता है कि वह तेजू को अपनी जिंदगी में वापस लाना चाहता था और इसके लिए वह कुछ भी कर सकता था. इसलिए उसने ये सब किया. ऋतुराज की सच्चाई जानकर पूरा परिवार हैरान हो जाता है. किसी को यकीन नहीं होता कि उसने ऐसा किया.

यह भी पढ़ें OTT Releases This Week: इस शुक्रवार ओटीटी पर छाएगा एंटरटेनमेंट का तूफान, वीकेंड बिंज की कर लें तैयारी, रिलीज होंगी ये फिल्में-सीरीज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >