Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: बॉलीवुड की इस दिग्गज एक्ट्रेस ने शूट किया प्रोमो, लीप के बाद ये 2 एक्टर निभाएंगे लीड रोल

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टार प्लस के सीरियल गुम है किसी के प्यार में लीप के बाद नयी कास्ट की एंट्री होगी. अब शो का नया प्रोमो बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस ने शूट कर किया है.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में इन दिनों लीप को लेकर लाइमलाइट में है. लीप के बाद शो का चेहरा कौन होंगे, इसका खुलासा नहीं हुआ है. अब इसकी जानकारी सामने आई है कि लीप का प्रोमो कौन शूट करेगा. बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस रेखा इसके प्रोमो शूट में दिखाई देंगी. रेखा हर बार प्रोमो शूट करती है. इससे पहले भी जब शो शुरू हुआ था, तब एक्ट्रेस प्रोमो में नजर आई थी. उसके बाद जब शो में लीप आया, तब भी एक्ट्रेस ने दर्शकों को नये कलाकारों से मिलाया.

रेखा ने किया गुम है किसी के प्यार में का प्रोमो शूट

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रेखा ने गुम है किसी के प्यार में का प्रोमो शूट कर लिया है. प्रोमो में वह नये कास्ट और कलाकारों के बारे में बताती दिखेंगी. साथ ही वह कहानी की झलक भी दर्शकों को दिखाएगी. कहा जा रहा है कि शो में दो मेल और एक फीमेल लीड होंगी. सनम जौहर को लेकर कहा जा रहा है कि वह सीरियल में पुलिस ऑफिसर और सिंगर का रोल प्ले करेंगे. जबकि दूसरे मेल लीड में परम सिंह दिखाई देंगे. फिलहाल मेकर्स की ओर से कुछ कहा नहीं गया है.

आशिका भरेगी भाग्यश्री के कान

गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि आशिका, भाग्यश्री के पास आएगी और उसे कियान की अंतिम इच्छा के बारे में बताएगी. आशिका कहेगी कि कियान हमेशा मुझे, रजत और सई को एक परिवार के रूप में देखना चाहता था. तारा बीच में आ जाएगी और कहेगी कि यह कियान नहीं उसकी इच्छा है. तारा उसे काफी बुरा-भाला कहती है. दूसरी तरफ सवी ठक्कर परिवार के यहां जाती है और रजत से बात करने की कोशिश करती है. भाग्यश्री उसे घर से जाने के लिए कहती है. रजत, सवी को वापस अपने घर जाने के लिए कहती है.

यह भी पढ़ें- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: रजत करेगा आशिका से शादी, सवी के सामने खुलेगा कियान के खूनी का राज

यह भी पढ़ें- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी की बहन ने सीरियल को कहा अलविदा, अब शो में नहीं आएंगी नजर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >