Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin में इस बॉलीवुड स्टार की होगी एंट्री, ये सिंगर अपनी आवाज से जीतेगा सबका दिल, आएगा खूब मजा

गुम है किसी के प्यार में का लेटेस्ट एपिसोड काफी जबरदस्त होगा, जो दर्शकों को काफी पसंद आने वाला है. साथ ही फैंस को सवी और रजत की क्यूट केमेस्ट्री भे देखने को मिलेगी,

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में का लेटेस्ट एपिसोड ऐसा हो गया है, जिससे दर्शक नजर नहीं हटा पा रहे. सीरियल में दिखाया जा रहा कि सवी और रजत ने सई की वजह से शादी के लिए हां कह दिया. ठक्कर और भोसले परिवार इस बात पर अड़ जाते हैं कि शादी कैसे होगी. राजू और शांतनु अपने परिवार वालों को समझाने की पूरी कोशिश करते हैं. वहीं, लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि सवी अपने सगाई के लिए महाराष्ट्रीयन लुक अपनाती है.

सवी और रजत की होगी सगाई

गुम है किसी के प्यार में के आज रात के एपिसोड में दिखाया जाएगा सगाई में महाराष्ट्रीयन लुक में सवी आती है. ये देखकर भाग्यश्री थोड़ी अपसेट हो जाती है. सगाई के लिए रजत लेट हो जाएगा और सवी परेशान हो जाएगी. सवी स्टेज पर चली जाएगी. हालांकि रजत थोड़ी देर में पहुंचता है और ईशा, सवी को किसी तरह से मना कर स्टेज पर ले आती है. सवी और रजत को सगाई से पहले कुछ खाना नहीं होता और इस वजह से उन्हें जूस दिया जाता है. गलती से सवी से रजत के कपड़ों पर आंखों पर जूस गिर जाता है. सवी अपने साड़ी से उसका फेस साफ करती है. ये देखकर दोनों के परिवार खुश हो जाते हैं.

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टोररूम में भाग्यश्री को बंद कर देगी ईशा, रजत की मां को बचाने के लिए सवी लगा देगी अपनी जान

Also Read-Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: इस शख्स की वजह से पति-पत्नी बनेंगे सवी-रजत, भगवान से मांगेंगे माफी

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: किस्मत का कैसा खेल, बिना शादी किए रजत की पत्नी बनेगी सवी, आशका को होगी जलन

रजत और सवी की शादी में शामिल होगी ये खास इंसान

रजत और सवी की शादी का फैंस इंतजार कर रहे हैं. सगाई में सिंगर शान अपनी आवाज से सबका दिल जीत लेंगे. वहीं, इंडिया फोरम की एक रिपोर्ट की मानें तो रजत और सवी की शादी में दिग्गज एक्ट्रेस रेखा शामिल हो सकती है. रेखा उनके जश्न का हिस्सा बनेंगी. बता दें कि रेखा हर बार शो के प्रोमो में होती है. जब गुम है किसी के प्यार में नील भट्ट, आयशा सिंह के साथ शुरू हो रहा था, तब भी रेखा इसके प्रोमो में शामिल हुई थी. उसके बाद शो में लीप आया और शक्ति अरोड़ा और सुमित सिंह की एंट्री हुई, तब भी रेखा ने इसका प्रोमो शूट किया. ऐसे में अगर वो एक बार फिर से शो में आती है, तो फैंस के लिए ये किसी ट्रीट से कम नहीं होगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >