Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin के रजत ने उड़ने की आशा के लिए दिया था ऑडिशन, बोले- सचिन का किरदार…

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: हितेश भारद्वाज ने खुलासा किया कि उन्होंने एक बार उड़ने की आशा में सचिन के रोल के लिए ऑडिशन दिया था. हालांकि बात नहीं बनी.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: हितेश भारद्वाज को आखिरी बार सीरियल गुम है किसी के प्यार में देखा गया था. यहां वह रजत की भूमिका निभाते थे. हालांकि सीरियल में लीप आने के बाद उनका पत्ता कट गया. अब एक्टर ने खुलासा किया है कि उन्होंने उड़ने की आशा में सचिन के रूप में कंवर ढिल्लों की भूमिका के लिए ऑडिशन दिया था. उन्होंने यह भी कबूल किया कि वह छोटे पर्दे पर इस भूमिका को निभाने के लिए बेताब थे.

हितेश भारद्वाज उड़ने की आशा में सचिन का किरदार निभाना चाहते थे

टाइम्स नाउ संग बात करते हुए हितेश भारद्वाज ने कहा, “मैं उड़ने की आशा में कंवर ढिल्लों की भूमिका निभाना चाहता हूं. मैंने अभी उनसे बात की. वह बहुत प्यारे इंसान हैं. सीरियल में जिस तरह से वह अपने किरदार को निभाते हैं और जिस तरह से वह बात करते हैं, वह मुझे बहुत पसंद है. दरअसल, इसके पीछे एक कहानी है.” उड़ने की आशा टीआरपी चार्ट पर राज कर रही है. इसने अनुपमा को भी पीछे छोड़ दिया है.

ऑटो ड्राइवर से हितेश ने उधारी पर ली थी शर्ट

हितेश ने आगे बताया, “मैंने सचिन के किरदार के लिए ऑडिशन भी दिया था. मेरी राहुल सर से भी मुलाकात हुई. मुझे यह भूमिका बहुत पसंद आया था. मैंने अपना ऑडिशन शूट करने के लिए ऑटो ड्राइवर से एक शर्ट भी उधार ली थी, लेकिन किसी तरह बात नहीं बन पाई और कंवर के पास यह रोल चला गया. आज भी मैं जब उनसे मिलता हूं, तो मजाक में कहता हूं, ‘तू मेरा रोल ले गया’. किसी तरह दो महीने बाद मुझे ‘गुम है किसी के प्यार में’ में रजत का रोल मिल गया. अब, कंवर मुझसे कहते हैं, ‘जो हुआ अच्छा ही हुआ’.”

हितेश भारद्वाज गुम है किसी के प्यार में आते थे नजर

हितेश भारद्वाज ने कम समय में काफी पॉपुलैरिटी हासिल की. रजत के रूप में दर्शकों ने उन्हें खुले दिल से स्वीकार किया. उनकी और सवी की जोड़ी पॉपुलर हो गई. दोनों की केमिस्ट्री ऑनस्क्रीन आग लगाती थी. हालांकि कहानी में ट्विस्ट लाने के लिए मेकर्स ने लीप लेने का फैसला किया और न चाहते हुए भी हितेश को जाना पड़ा. एक्टर ने शो छोड़ने वक्त कहा था कि दर्शकों को दिल से शुक्रिया, जिन्होंने मुझे प्या किया.

Prabhat Khabar Premium Story: क्या बॉलीवुड वालों का बोरिया–बिस्तर बांध देंगे साउथ वाले? दर्शकों के ना जुड़ पाने का यहां जानें कारण

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >