Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: रजत ने शो में लीप के बाद नए स्टारकास्ट को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- जो भी मैं देख…

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin गुम है किसी के प्यार में अब फ्रेश कहानी के साथ आगे बढ़ रही है. भाविका शर्मा और हितेश भारद्वाज ने शो छोड़ दिया है. अब उन्होंने नए स्टारकास्ट को लेकर बात की.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में के मेकर्स ने कहानी में जबरदस्त ट्विस्ट लाने के लिए हाल ही में लीप पेश किया. जिसके बाद हितेश भारद्वाज और भाविका शर्मा जैसे स्टार्स ने शो को छोड़ दिया और सनम जौहर, परम सिंह और वैभवी हंकारे की एंट्री हुई है. तीनों अपनी लव ट्रायंगल से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं. अब रजत की भूमिका निभाने वाले हितेश ने नए स्टारकास्ट को लेकर चुप्पी तोड़ी है.

हितेश भारद्वाज ने लीप के बाद नए स्टारकास्ट को लेकर की बात

हितेश भारद्वाज अब शो का हिस्सा नहीं है. ऐसे में उन्होंने अब टेलीचक्कर संग बात करते हुए नए लीड्स को लेकर अपनी राय दी. उन्होंने कहा, “ईमानदारी से कहूं तो, मैंने कोई एपिसोड नहीं देखा है. शो से बाहर आने के बाद मैं छुट्टियां मना रहा था. फिर में बीमार पड़ गया. मैं ठीक हो रहा हूं लेकिन ईमानदारी से कहूं तो, जो भी मैं देख रहा हूं इंस्टाग्राम पर, अच्छा लग रहा है.”

हितेश ने रजत के कैरेक्टर को प्यार देने के लिए दिया धन्यवाद

एक्टर ने आगे कहा, ”गुम है किसी के प्यार में दर्शकों ने जैसे रजत ठक्कर को अपनाया, वैसे ही नए स्टार्स को भी अपनाएंगे. शो के फैंस इतने प्यारे हैं कि अगर उन्हें कुछ चीज अच्छा लगेगा, तो उसे जरूर स्वीकार करेंगे. ये मेरा व्यक्तिगत अनुभव है. मैं जब आया था तब बहुत डरा हुआ था, लेकिन उन्होंने जिस तरह से मुझे एक्सेप्ट किया और प्यार किया है आज तक मेरे डीएम भरे रहते हैं. मैं हमेशा इसका आभारी हूं.”

गुम है किसी के प्यार में के आज के एपिसोड में क्या हुआ खास

गुम है किसी के प्यार में के आज रात के एपिसोड में, नील तेजू से सवाल करता है कि मोहित को दिल का दौरा कैसे पड़ सकता है, जबकि उसने उससे एक रात पहले ही बात की थी. जब तेजू ने उनकी बातचीत के बारे में पूछा, तो नील ने उसे आश्वासन दिया कि वह सही समय आने पर इसका खुलासा करेगा.

यह भी पढ़ें- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin के नील ने खतरों के खिलाड़ी और बिग बॉस करने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- खुद को ऐसा…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >