Ghum Hai KisiKey Pyaar Meiin में लीप के बाद लीड रोल निभाएगी ये एक्ट्रेस! फहमान खान की नहीं होगी एंट्री

शो गुम है किसी के प्यार में नया टर्न एंड ट्विस्ट आने वाला है. कहानी 20 साल आगे बढ़ जाएगी. मीडिया रिपोर्ट की मानें तो उल्का गुप्ता से पहले फहमान खान का नाम गुम है किसी के प्यार में के लिए सामने आया था.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: टीवी शो गुम है किसी के प्यार में अब 20 साल का लीप लेगा. सई- सवी बड़े हो जाएंगे और शो की कहानी उनके ईद-गिर्द होगी. आयशा सिंह और हर्षद अरोड़ा ने कन्फर्म कर दिया कि वो शो को अलविदा कहने वाले है. हालांकि लीप के बाद कौन लीड करेगा, इसपर सस्पेंस बरकरार है. पहले खबर आई थी कि इसमें उल्का गुप्ता लीड रोल निभा रही है. अब सुनने में आ रहा कि अभिनेत्री भाविका शर्मा के नाम पर चर्चा हो रही है.

गुम है किसी के प्यार में भाविका शर्मा की होगी एंट्री!

उल्का गुप्ता से पहले फहमान खान का नाम गुम है किसी के प्यार में के लिए सामने आया था. अब ईटाइम्स की एक रिपोर्ट की मानें तो एक सूत्र ने बताया कि कई एक्ट्रेसेस से संपर्क किया गया है, लेकिन मैडम सर फेम भाविका शर्मा रोल में ज्यादा फिट बैठ रही है. लीप के बाद शो की अंतिम स्टार कास्ट जल्द ही तय होने की उम्मीद है. हालांकि इसपर कुछ फाइनल नहीं हुआ है. वहीं, फहमान खान की एंट्री नहीं होगी.

उल्का गुप्ता ने कही ये बात

उल्का गुप्ता ने पिंकविला से बात करते हुए कहा, मैं गुम है किसी के प्यार में के निर्माता से मिली हूं, लेकिन वास्तव में अभी तक कुछ भी ऑफिशियल नहीं कर सकती हूं. मैं अभी उनसे मिली हूं, बस इतना ही. उनकी ओर से मुझसे संपर्क किया गया है, लेकिन इस बात की कोई पुष्टि नहीं है कि मुझे यह मिल सकता है और मैं लीड रोल में नजर आ सकती हूं.

Also Read: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin में ‘विराट’ को मिलती है इतनी सैलरी, एक एपिसोड की फीस जानकर लगेगा 440 वोट का झटका
गुम है किसी के प्यार में का लेटस्ट ट्रैक

गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि सई को याद आता है कि जब वो नंगे पांव सड़क पर दौड़ती है. उषा ने उसे सुझाव दिया कि वह विराट को बताए कि वह उससे कितना प्यार करती है. सई का कहना है कि बहुत देर हो चुकी है क्योंकि उसकी शादी सत्या से हुई है. उषा कहती है कि उसे सत्या से बात करनी चाहिए क्योंकि उनकी शादी वास्तविक नहीं है और उससे तलाक लेना चाहिए.

Also Read: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin में कौन होगा विलेन? इस एक्टर का नाम आया सामने! शो में लाएगा तूफान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >