Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सामने आया वैभवी-सनम जौहर का पहला लुक, रेखा ने किया खुलासा, जानें कब से शुरू होगी नयी कहानी

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ का प्रोमो सामने आ चुका है, जिसमें नये किरदार दिख रहे हैं. प्रोमो में बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा नजर आ रही है, जो शो की कहानी बता रही है. नया एपिसोड जल्द ही आने वाला है.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ में लीप की घोषणा हो चुकी है. शो में अब मेकर्स अलविदा सवी लिख रहे हैं. फिलहाल शो में लीड रोल भाविका शर्मा- सवी और हितेश भारद्वाज- रजत का किरदार निभा रहे हैं. कहानी अब अपने समापन की ओर बढ़ रहा है. सवी और रजत की कहानी कैसे खत्म होगी, इसका खुलासा एक-दो दिन में हो जाएगा. लास्ट एपिसोड को लेकर सस्पेंस बना हुआ है. इस बीच नये प्रोमो को लेकर नया अपडेट आया है.

जानें क्या होगा ‘गुम है किसी के प्यार में’ की नयी कहानी

‘गुम है किसी के प्यार में’के प्रोमो में बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस रेखा नजर आएंगी. प्रोमो की शुरुआत सनम जौहर से होती है, जो स्टेज पर परफॉर्म कर रहा होता है. वैभवी हंकारे उसे चियर करती दिखती है. उसके बाद रेखा कहती है, एक दिन ख्वाब टूटा और अधूरी चाहत दिल में ही रह गई. उसके बाद वैभवी का किरदार नजर आता है और जिसका दिल टूटा हुआ होता है.वैभवी को सनम अपने करियर की वजह से छोड़कर चला जाता है. उसके हाथ में मंगलसूत्र होता है और उसकी शादी परम सिंह से हो जाती है. दोनों की शादी हो जाती है और वैभवी के किरदार को अपनी नयी जिंदगी परम के साथ शुरू करने होती है. हालांकि सनम उसकी जिंदगी में वापस आ जाता है.

कब आएगा ‘गुम है किसी के प्यार में’ का आखिरी एपिसोड

कहा जा रहा है कि ‘गुम है किसी के प्यार में’ की कहानी इस गुरुवार से पहले खत्म हो जाएगी. उसके बाद नयी कहानी शुरू होगी. लेटेस्ट एपिसोड की बात करें तो सीरियल में दिखाया जा रहा है कि आशिका अपनी बेटी सई को लेकर भागने की कोशिश करती है और वह एक मेले में पहुंच जाती है. उसका पीछा करते हुए सवी वहां आ जाती है. आशिका अपनी मदद के लिए जिगर और अर्श को बुलाती है. रजत वहां आ जाता है और अर्श, कियान की मौत का दोष सवी और आशिका पर डाल देता है. आशिका बताती है कि उसने ही कियान को किडनैप करने के लिए जिगर की मदद ली थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >