Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: नये कलाकारों की सेट से पहली तसवीर हुई लीक? रजत-सवी के बाद ये दिखेंगे लीड रोल में

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में लीप आएगा. शो की कहानी को जल्दी-जल्दी मेकर्स खत्म कर रहे हैं. इस बीच सेट से एक तसवीर सामने आई है, जिसमें नये कलाकार दिख रहे हैं.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में इन दिनों दिखाया जा रहा है कि अर्श ने आशिका और कियान को अपने घर से निकाल दिया. अर्श ने आशिका से अपने सारे रिश्ते खत्म कर दिए. आशिका अपने टूट दिल के साथ घर से चली जाती है. वह नशे में घुत होकर सड़क पर गिर जाती है. कियान अपने पिता रजत को फोन करता है और मदद मांगता है. रजत नहीं चाहता कि उसके बेटे को किसी वजह से दिक्कत हो. वह आशिका और कियान को अपने घर ले आता है. इस बीच चर्चा हो रही है कि शो में लीप आएगा और नये एक्टर्स की एंट्री होने वाली है. अब सेट से कुछ तसवीरें लीक हो गई है.

गुम है किसी के प्यार में के सेट से लीक हुई ये फोटो

गुम है किसी के प्यार में लीप के कैसी कहानी होगी, कौन नये किरदार होंगे, इसे लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है. सनम जौहर को लीड रोल के लिए अप्रोच किया गया है. सनम ने कंफर्म किया कि उन्हें मेकर्स ने अप्रोच किया है. हालांकि चीजें अभी फाइनल होनी बाकी है. इसके अलावा मेकर्स ने जान खान, वैभवी हांकरे और सई केतन राव को भी ऑफर दिया है. हालांकि अभी कंफर्म नहीं है. इस बीच गुम है किसी के प्यार में के सेट से तसवीरें लीक हुई है. फोटोज में वैभवी और सनम दिख रहे हैं. फोटो देखकर लग रहा कि दोनों कंफर्म हो गए है. एक्ट्रेस ब्लू सलवार सूट में दिख रही है, जबकि सनम ने व्हाइट टीशर्ट पहने दिखे और उन्होंने चश्मा भी लगाया हुआ है.

Ghum hai kisikey pyaar meiin leap first look

गुम है किसी के प्यार में के लेटेस्ट एपिसोड में क्या दिखाया जाएगा

गुम है किसी के प्यार में के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि रजत, सवी को यूपीएससी परीक्षा के लिए हॉल टिकट देता है. वह उसे बताता है कि उसने फॉर्म जमा कर दिया था और वह यूपीएससी का एग्जाम दे सकती है. सवी ये देखकर चौंक जाती है. रजत उसे याद दिलाता है कि उसने सई से आईएएस अधिकारी बनने का वादा किया है. सई भी अपनी मां को प्रोत्साहित करती है.

यह भी पढ़ें- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी और रजत इस दिन करेंगे आखिरी एपिसोड शूट, शो में आएगा लीप

यह भी पढ़ें- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin नहीं होगा ऑफ-एयर, सवी का कटेगा पत्ता, मेकर्स कर रहे नयी कहानी प्लान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >