Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Last Episode: इस दिन आएगा गुम है किसी के प्यार का आखिरी एपिसोड, हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी सवी-नील की कहानी

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Last Episode: गुम है किसी के प्यार में ऑफ एयर होने वाला है. सवी के दोबारा एंट्री शो की टीआरपी में कोई सुधार नहीं ला पाया. शो बंद होने वाला है. चलिए आपको बताते हैं भाविका शर्मा और परम सिंह स्टारर शो का आखिरी एपिसोड कब आएगा.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Last Episode: गुम है किसी के प्यार में का लेटेस्ट ट्रैक दर्शकों को लुभा नहीं पा रहा है. गिरती टीआरपी की वजह से मेकर्स ने वैभवी हंकारे को हटाकर भाविका शर्मा की एंट्री शो में कराई. हालांकि इसका कोई फायदा देखने को नहीं मिला. दर्शकों ने नयी कहानी को नकार दिया और शो की टीआरपी बीते कुछ हफ्तों से काफी कम हो गई. कुछ समय से शो के ऑफ एयर को लेकर कई खबरें आ रही है. अब शो का आखिरी एपिसोड किस दिन आएगा, इससे पर्दा हट गया है.

इस दिन आएगा गुम है किसी के प्यार में का आखिरी एपिसोड

गुम है किसी के प्यार में रजत और तेजस्विनी की मौत ने कोई बज सोशल मीडिया पर नहीं क्रिएिट नहीं किया. कहानी चेंज करने से भी दर्शकों ने इसे पसंद नहीं किया. हमेशा टीआरपी लिस्ट में टॉप 10 में रहने वाला शो अब कई शोज से पीछे चला गया है. गॉसिप्स टीवी के मुताबिक एक्टर्स 30 जून तक शूटिंग पूरी कर लेंगे. आखिरी एपिसोड दर्शक जुलाई के पहले हफ्ते में देख पाएंगे. सवी की दोबारा एंट्री भी गुम है किसी के प्यार में की डूबती नैया को पार नहीं लगा पाई.

ऋद्धि की जान बचाएगी सवी

गुम है किसी के प्यार में दिखाया जा रहा है कि ऋद्धि को बचाने के लिए सवी अकेले जाने के लिए कहती है और नील उसे जाने नहीं देता. दोनों के बीच इसे लेकर बहस होती है. तभी यश आ जाता है और नील से वहां जाने के लिए नहीं कहता, जहां पर ऋद्धि को रखा गया है. सवी उस घर के अंदर जाने लगती है और उसके पीछे नील और यश भी जाता है. अंदर घुसते ही उन्हें गोली की आवाज सुनाई देती है और वह लोग चौंक जाते हैं. अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि ऋद्धि को सवी बचा लेती है. सवी को देखते ही ऋद्धि रोने लगती है.

यह भी पढ़ें– Sitaare Zameen Par Collection Day 1: ओपनिंग डे पर आमिर खान की फिल्म हिट होगी या फ्लॉप? कर सकती है इतने करोड़ का कलेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >