Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: इस दिन आएगा आखिरी एपिसोड, सवी और नील ने खत्म की हमेशा के लिए शूटिंग, Photos

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Last Episode: भाविका शर्मा और परम सिंह स्टारर शो गुम है किसी के प्यार में अपनी दिलचस्प कहानी से दर्शकों को एंटरटेन करने की कोशिश कर रहा है. हालांकि अब इसके ऑफएयर होने की अफवाह है. आइये जानते हैं कब इसका आखिरी एपिसोड आएगा.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Last Episode: साल 2020 में शुरू हुआ शो गुम है किसी के प्यार में अपने दिलचस्प कहानी से दर्शकों को टीवी स्क्रीन से बांधे रखता है. हालांकि जबसे इसमें लीप आया, इसकी टीआरपी गिर गई. दरअसल जनवरी में शो में एक नए अध्याय की शुरुआत हुई, जिसमें परम सिंह, वैभवी हंकारे और सनम जौहर को नए लीड के रूप में पेश किया गया. उनके बीच लव ट्रायंगल दिखाया गया. हालांकि फैंस इस स्टोरीलाइन से जुड़ नहीं पाए. जिसके बाद कहानी में बड़ा बदलाव हुआ और तेजू की मौत का ट्रैक दिखाया गया. इसकी के साथ सवी के रूप में भाविका शर्मा की भी एंट्री हुई. उनकी और नील की लवस्टोरी भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई. जिसके बाद इसका ऑफएयर होने की खबरें सोशल मीडिया पर सुर्खियां बन गई.

इस दिन आएगा आखिरी एपिसोड

गॉसिप टीवी की ट्वीट के मुताबिक गुम है किसी के प्यार में का आखिरी एपिसोड 6 जुलाई को आएगा. पोर्टल ने एक्स पर लिखा, ”गुम है किसी के प्यार में के कास्ट ने शूटिंग पूरी कर ली है. शो अगले हफ्ते ऑफ-एयर होने वाला है!” हालांकि निर्माताओं की ओर से अभी भी इस बारे में आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है, रिपोर्ट्स बताती हैं कि गुम है किसी के प्यार में का आखिरी एपिसोड 6 जुलाई (रविवार) को स्टार प्लस पर प्रसारित होने की संभावना है.

सवी और परम ने भी शूट किया आखिरी एपिसोड

भाविका शर्मा और परम सिंह ने गुम है किसी के प्यार में के आखिरी एपिसोड की शूटिंग कर ली है. शूट के आखिरी दिन के उनके वीडियो वायरल हो गए हैं. पहले तसवीर में दोनों हाथ मिलाए हुए हैं, मानें यह किसी दर्दनाक अंत की ओर इशारा कर रहा हो. वहीं नील हैप्पी फेस के साथ पोज दे रहे हैं.

क्यों ऑफएयर हुआ शो

गुम है किसी के प्यार में के ऑफएयर होने का कारण इसकी खराब टीआरपी थी. कहानी से दर्शक जुड़ नहीं पा रहे थे. इसलिए तो 25वें हफ्ते में ये टॉप 20 से बाहर हो गया. जिसके बाद मेकर्स को सीरियल बंद करना पड़ा. फैंस काफी दुखी हैं और सोशल मीडिया पर सवी और नील को मिस करने की बात कह रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Abhishek Bachchan ने ऐश्वर्या राय से अलग होने की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं कुछ बोलूंगा तो…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >