Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: अनुपमा को टीआरपी में पीछे छोड़ने पर इस शख्स ने तोड़ी चुप्पी, कह दी बड़ी बात

गुम है किसी के प्यार में दिखाया गया है कि सवी और रीवा मिलकर ईशान और ईशा की जिंदगी पर एक ड्रामा करते है. ड्रामा के बाद सबको पता चल जाता है कि ये ईशान और ईशा पर बेस्ड है. जिसके बाद ईशान और सुरेखा, सवी पर काफी गुस्सा करते है.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: भाविका शर्मा और शक्ति अरोड़ा स्टारर ‘गुम है किसी के प्यार में’ इन दिनों खबरों में बना हुआ है. सीरियल ने अनुपमा को टीआरपी चार्ट में पीछे छोड़ दिया है और नंबर एक के स्थान पर है. सीरियल को दर्शकों से खूब सारा प्यार मिल रहा है और इसमें रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना है. गुम है किसी के प्यार में कुछ महीने पहले ही लीप आया है और इसकी कहानी 20 साल आगे बढ़ गई है. लीप के बाद भाविका और शक्ति इसमें लीड रोल निभा रहे हैं. इस बीच शो में ईशान के पिता का रोल निभाने वाले इंद्रनील भट्टाचार्य ने अद्भुत टीआरपी पर प्रतिक्रिया दी है.

ईशान का गुस्सा निकला सवी पर

गुम है किसी के प्यार में दिखाया गया है कि सवी और रीवा मिलकर ईशान और ईशा की जिंदगी पर एक ड्रामा करते है. ड्रामा के बाद सबको पता चल जाता है कि ये ईशान और ईशा पर बेस्ड है. जिसके बाद ईशान और सुरेखा, सवी पर काफी गुस्सा करते है और उसे खूब बुरा-भला कहते है. रीवा भी सवी पर अपना गुस्सा निकालती है और कहती है कि उसे नहीं पता था कि ये ईशान की जिंदगी पर है. हर कोई सवी से नाराज होता है. यहां तक की ईशा मैम भी सवी पर अपनी नाराजगी जताती है. ट्रैक काफी पसंद आ रहा है और इस वजह से शो टीआरपी लिस्ट में सबसे आगे है.

इंद्रनील भट्टाचार्य ने कही ये बात

टेलीचक्कर से बात करते हुए इंद्रनील भट्टाचार्य ने बताया कि क्यों गुम है किसी के प्यार में अनुपमा पर हावी हो सकता है. उन्होंने कहा कि वे दर्शकों से जुड़ रहे हैं और शायद इसीलिए वे टीआरपी के मामले में बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि हर परिवार की अपनी परंपरा होती है और शो में उनका परिवार रूढ़िवादी है. इससे पहले सवी का रोल निभाने वाली भाविका शर्मा ने गुम है किसी के प्यार में को अनुपमा से आगे निकलने पर रिएक्शन दिया था. टेली मसाला से बात करते हुए भाविका ने कहा था कि सफर थोड़ा कठिन था और उन्होंने कभी नंबर वन पोजिशन तक पहुंचने के बारे में नहीं सोचा था. उन्होंने कहा कि उन्होंने कड़ी मेहनत की और परिणाम सबके सामने हैं.

Also Read: Anupama: अनुज की जिंदगी में होगी नयी औरत की एंट्री, गुम है किसी के प्यार में की ये एक्ट्रेस लेगी एंट्री

गुम है किसी के प्यार में का लेटेस्ट एपिसोड

गुम है किसी के प्यार में के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि सवी द्वारा रिसेप्शनिस्ट से यह कहते हुए होती है कि वह 10 दिनों के लिए यह छुट्टी आवेदन जमा करना चाहती है. इसपर वो उसे ईशान से मिलने के लिए कहती है. ईशान से मिलने भवानी और वीनू आता है. भवानी से सवी उन दोनों के आने का कारण पूछती है. भवानी कहती है कि वो ईशान को उसके सम्मान के लिए आमंत्रित करने के लिए यहां आए है. ईशान भवानी से कहता है कि उसे नहीं लगता कि सवी सम्मान की हकदार नहीं है. वीनू उससे ऐसे बात करने के बारे में पूछता है. भवानी का कहना है कि वे भी उसे सम्मानित करना चाहेंगे क्योंकि केवल उसकी वजह से ही निनाद जीवित है. ईशान अपने बिजी होने का बहाना बनाता है और जाने से इन्कार कर देता है.

सई की एंट्री होगी अनुपमा में

अनुपमा की जिंदगी में सबसे बड़ा ट्विस्ट आने वाला है, जिसके बार में दर्शकों ने कभी सोचा नहीं होगा. कहा जा रहा है कि अनुज जिंदगी में नई लड़की की एंट्री होगी. अनुपमा से अलग होने के बाद अनुज की लाइफ में नयी लड़की आएगी. टेलीचक्कर की एक रिपोर्ट की मानें तो मेकर्स ने अनुज की गर्लफ्रेंड का किरदार निभाने के लिए आयशा सिंह, सुकृति कांडपाल और सना मकबूल को अप्रोच किया गया है. आयशा आखिरी बार ‘गुम है किसी के प्यार में’ में सई के रोल में दिखी थी. फैंस उनके कमबैक का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >