Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: हितेश भारद्वाज ने अपकमिंग स्टोरी को लेकर दिया हिंट, कहा- रजत और सवी का रिश्ता…

गुम है किसी के प्यार में लीप के बाद अब कहानी रजत और सवी पर फोकस्ड है. दोनों एक-दूसरे से नफरत करते हैं, लेकिन सई की वजह से बार-बार मिल जाते हैं. दोनों के ऑनस्क्रीन रिश्ते को लेकर हितेश ने बात की.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में लीप के बाद हितेश भारद्वाज की एंट्री हुई है, जो रजत ठक्कर का रोल प्ले कर रहे हैं. रजत की जोड़ी सवी के साथ दिखाई जा रही है. फिलहाल लेटेस्ट ट्रैक में दोनों एक-दूसरे से नफरत करते हैं. सवी और रजत के परिवार वाले भी नेचर में एक-दूसरे के अपोजिट है. हालांकि सवी बार-बार सवी की वजह से रजत से मिल जाती है. कहानी दिलचस्प होती जा रही है और फैंस को दोनों की केमेस्ट्री भी पसंद आने लगी है. हितेश ने भाविका की तारीफ की है.

हितेश भारद्वाज ने भाविका शर्मा की तारीफ की

गुम है किसी के प्यार में हितेश भारद्वाज और भाविका शर्मा की जोड़ी अब फैंस के दिलों में बस गए है. टेली एक्सप्रेस से बात करते हुए हितेश ने भाविका की जमकर सराहना की. एक्टर ने कहा कि वो भाविका के साथ काम करके खुश है और वो बहुत प्रोफेशनल है. साथ ही एक्टर ने कहा कि उनका आपसी सम्मान उन्हें एक-दूसरे को अपने चरित्रों को जीवंत करने के लिए जगह देने की अनुमति देता है. उन्होंने एक्ट्रेस को टीवी इंडस्ट्री की सबसे बेहतरीन लीड एक्ट्रेस में से एक बताया.

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी और रजत की प्राइवेट फोटोज देख शशांक तोड़ देगा शादी, दोनों परिवार में मचेगी खलबली

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: बेहोश हुई सई को अस्पताल ले जाएगी सवी, घटिया बात कहने पर रजत को मारेगी थप्पड़

Also Read: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: विलेन के रोल में इस एक्टर ने ली एंट्री, सवी-रजत की जिंदगी करेगा तबाह

हितेश भारद्वाज ने कही ये बात

हितेश भारद्वाज ने कहा कि सवी और रजत की केमेस्ट्री दर्शकों को पसंद है और आने वाले दिनों में दोनों का ऑनस्क्रीन रिश्ता अच्छा होगा. वहीं, गुम है किसी के प्यार में के लेटेस्ट ट्रैक में दिखाया जाएगा कि रजत अपनी एक्स वाइफ आशका और अर्श को साथ देखकर काफी बुरा फील करता है. वो बहुत ज्यादा शराब पी लेता. घर आते ही सवी के साथ रजत बदतमीजी करता है. सवी उसे जोरदार थप्पड़ मारती है. दूसरी तरफ सई को ममता सिरप की पूरी बोतल पिला देती है और उसकी तबीयत खराब हो जाती है. सई को पता चलता है कि सई की तबीयत खराब हो गई है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >