Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: शो की गिरती टीआरपी पर रजत ने तोड़ी चुप्पी, कहा- नये जेनरेशन के स्टार्स…

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल गुम है किसी के प्यार में की टीआरपी काफी कम हो गई है. शो की नयी कहानी दर्शकों को इम्प्रेस नहीं कर पा रही. अब इसपर शो में रजत का रोल निभा रहे हितेश भारद्वाज ने अपनी प्रतिक्रिया दी.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल गुम है किसी के प्यार में साल 2020 में शुरू हुआ था और अभी कुछ महीने पहले ही इसमें लीप आया था. लीप के बाद भाविका शर्मा और हितेश भारद्वाज के किरदार को खत्म कर दिया गया. अब उनकी जगह वैभवी हंकारे, सनम जौहर और परम सिंह ने ले लिया है. भले ही शो की कहानी नयी हो गई है, लेकिन ये दर्शकों को पसंद नहीं आ रही. शो की टीआरपी लगातार घट रही है और अब टीआरपी लिस्ट में ये दसवें नंबर पर आ गया है. गिरती टीआरपी को लेकर हितेश ने रिएक्ट किया है.

गुम है किसी के प्यार में की गिरती टीआरपी पर क्या कहा हितेश भारद्वाज ने?

गुम है किसी के प्यार में के फैंस सोशल मीडिया पर सवी और रजत को शो में वापस लाने की मांग कर रहे. टेली टॉक से बात करते हुए हितेश भारद्वाज ने कहा कि वह टीआरपी पर बात नहीं करेंगे क्योंकि उन्हें जो भी मिला है वह फैंस के प्यार से मिला है. हालांकि उनका मानना है कि नये जेनरेशन के स्टार्स काफी अच्छे हैं. उन्हें लगता है कि सनम, परम और सब काफी टैलेंटेड है और स्क्रिप्ट काफी अच्छी है. उन्होंने कहा, एक किरदार, शो और अभिनेताओं के साथ एक लगाव होता है. अगर आप टीआरपी देखते हैं, तो आप कई चीजें हिली भी पाएंगे. लेकिन मैं एक्टर के नजरिये से सोचना पसंद करता हूं और परम मेरे सीनियर है. उन्होंने काफी अच्छा काम किया है और लोग उन्हें जल्दी स्वीकार कर लेंगे.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीChild Mental Health : बच्चे हो रहे हैं दबंग, रेप और आत्महत्या करने में भी नहीं करते संकोच, जानिए क्या है वजह

हितेश भारद्वाज का अगला प्रोजेक्ट कौन सा है?

हितेश भारद्वाज ने पिंकविला से बात करते हुए अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर बात की. उन्होंने बताया कि, मैंने अभी तक किसी प्रोजेक्ट पर साइन नहीं किया है, लेकिन मैं अभी फिलहाल कुछ स्क्रिप्ट पढ़ रहा हूं. नॉन फिक्शन में भी कुछ है और मैं उसे एक्सप्लोर कर रहा हूं. मैं फिगर आउट कर रहा हूं मैं कैसे अपने दर्शकों के लिए कुछ अच्छा कर सकता हूं. जब भी मैं स्क्रीन पर लौटूंगा तो मैं ये श्योर करूंगा कि मैं अपने फैंस और लोगों को निराश ना करूं. मैं कुछ अच्छा उन्हें दूंगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >