Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin फेम सई ने अपने नये शो को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- मन्नत की स्टोरी सुनकर…

गुम है किसी के प्यार में फेम आयशा सिंह अब एक नये किरदार में दिखेंगी. आयशा के नये शो मन्नत का प्रोमो आ चुका है. आखिर किस वजह से इस शो को करने के लिए एक्ट्रेस ने हामी भरी, इसके बारे में आयशा ने बताया.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल गुम है किसी के प्यार में फेम आयशा सिंह जल्द ही नये टीवी शो मन्नत में नजर आएंगी. सई के नाम से पॉपुलर हुई आयशा अब मन्नत में लीड रोल प्ले करेंगी. शो में पहली बार आयशा मोना वासु और अदनान खान के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखेंगी. मोना, ऐश्वर्या का रोल प्ले कर रही है, जो शो में मन्नत की मां होगी. शो अगले साल 6 जनवरी से कलर्स पर शुरू होगा. जबकि अदनान, विक्रांत की भूमिका निभा रहे हैं. आयशा ने बताया कि आखिर उन्होंने इस शो को करने के लिए क्यों हामी भरी.

आयशा सिंह ने इस वजह से मन्नत शो करने की भरी हामी

मन्नत, गुम है किसी के प्यार में के बाद आयशा सिंह का ये अगला शो है. सीरियल एक मां और बेटी के रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमेगा. हालांकि इस रिश्ते से दोनों मां-बेटी अनजान है. पिंकविला से बातचीत में एक्ट्रेस ने शो को हां करने के पीछे की वजह बताते हुए कहा, इसके स्टोरीलाइन और मेरे किरदार की वजह से. जब मैं निर्माता मुक्ता मैम के घर नैरेशन के लिए गई, तो एक समय ऐसा आया जब मेरी आंखों में आंसू आ गए. ये पिछले 6-8 महीनों में नहीं हुआ था. इसलिए मैंने तय किया कि मैं मन्नत का रोल प्ले करूंगी.

मोना वासु और अदनान खान को लेकर क्या बोली आयशा सिंह?

आयशा सिंह ने मोना वासु और अदनान खान के साथ ऑफ-स्क्रीन कनेक्शन को लेकर बताया कि, अभी हमलोग एक-दूसरे को जान रहे है. मोना के साथ मैंने बहुत कुछ नया सीखा है. उन्हें जानवर बहुत पसंद है. जबकि अदनान सर के साथ मैं दिल्ली में शूटिंग के लिए गई थी. हम दोनों की साथ में फ्लाइट थी. मैंने इनके साथ कुछ क्यूट वीडियोज बनाए है, जो शो के लॉन्च होने के बाद मैं पोस्ट करूंगी. वह ज्यादतर बहुत शांत रहते हैं.

यह भी पढ़ें– Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin की सई अब बनेगी शेफ, आयशा सिंह के नये शो ‘मन्नत’ का आया प्रोमो, VIDEO

यह भी पढ़ेंGhum Hai Kisikey Pyaar Meiin की सई अब विराट नहीं इस एक्टर संग करेगी रोमांस, जानें शो का नाम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >