Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: इस वजह से लीप के बाद धीरज धूपर को शो में नहीं किया गया कास्ट, इस एक्टर ने ली जगह

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: शो गुम है किसी के प्यार में का नया प्रोमो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. प्रोमो में नये कास्ट से पर्दा हट गया है. हालांकि पहले ऐसी चर्चा हो रही थी कि शो में धीरज धूपर की एंट्री होने वाली है.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: शो गुम है किसी के प्यार में का नया प्रोमो सामने आ गया है. प्रोमो में नये कास्ट की झलक दर्शकों को देखने मिल गई है. बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस रेखा ने नये कलाकारों को दर्शकों से मिलवाया. वैभवी हंकारे, परम सिंह और सनम जौहर अब शो का नया चेहरा होंगे. सीरियल की कहानी कैसी होगी, उससे भी थोड़ा पर्दा हट गया है. वहीं, पहले कहा जा रहा था कि परम की जगह पहले एक्टर धीरज धूपर लेने वाले थे. हालांकि किस वजह से बात नहीं बनी, इसे लेकर लेटेस्ट अपडेट आया है.

गुम है किसी के प्यार में क्यों नहीं हुई धीरज धूपर की एंट्री

धीरज धूपर को लेकर पहले खबर आई थी कि गुम है किसी के प्यार में के प्रोडक्शन हाउस के साथ एक्टर बजट को लेकर सहमत हीं थे. जिस वजह से उन दोनों के बीच बात नहीं बनी. इंडिया फोरम की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, सूत्र ने बताया कि बजट की वजह से एक्टर ने शो को करने से मना नहीं किया था. सूत्र ने बताया कि,”हां, बजट एक कारण था लेकिन यह सटीक कारण नहीं था. धीरज हमारे बजट पर काम करने के लिए सहमत हो गए थे, लेकिन वे प्रोडक्शन क्लॉज पर काम करने के लिए तैयार नहीं थे, यही मुद्दा था.”

धीरज धूपर को लेकर क्या कहा गया?

सूत्र से पूछा गया कि क्या क्लॉज था. इसपर सूत्र ने बताया कि, ”धीरज धूपर ने शो को छोड़ने के क्लॉज को लेकर पूछा था. इसके अलावा कई और सारी चीजें भी पूछी थी. अब अगर किसी के मन में ऐसा कुछ है तो वह पूछेगा ही ना. मेकर्स ने उसके बाद परम सिंह से संपर्क किया और उन्हें साइन कर लिया. परम ने प्रोड���्शन हाउस के साथ पहले भी काम किया है और उन्हें पता है कि प्रोडक्शन हाउस कैसे काम करता है. तो इसलिए धीरज के एंग्रीमेंट पर काफी इश्यूज हुए.”

यह भी पढ़ें- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सामने आया वैभवी-सनम जौहर का पहला लुक, रेखा ने किया खुलासा, जानें कब से शुरू होगी नयी कहानी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >