Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin में लीप से पहले इस किरदार ने शो को कहा अलविदा, बोली- मुझे एहसास हुआ…

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में जल्द ही लीप आने वाला है. ऐसे में कई स्टारकास्ट सीरियल को अलविदा कहेंगे. इधर शक्ति अरोड़ा भी क्विट करने वाले हैं. अब एक और किरदार ने शो को छोड़ दिया है.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टारप्लस का पॉपुलर सीरियल गुम है किसी के प्यार में को लेकर खबरें आ रही हैं कि ये लीप लेने वाला है. हालांकि मेकर्स की ओर से अभी तक कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया गया है, हालांकि ईशान की भूमिका निभाने वाले शक���ति अरोड़ ने कंफर्म कर दिया है कि उन्हें जाना पड़ रहा है. अब शो में शिखा भोसले का किरदार निभाने वाली आस्था अग्रवाल ने अपने एग्जिट पर चुप्पी तोड़ी है.


‘गुम है किसी के प्यार में’ लीप आने पर क्या बोली आस्था अग्रवाल
‘गुम है किसी के प्यार में’ में लीप आने पर बात करते हुए आस्था अग्रवाल ने पिंकविला से कहा, “यह मेरे लिए काफी चौंकाने वाला था. शो काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहा था. ईमानदारी से कहूं तो, चूंकि कॉन्ट्रैक्ट को रिन्यू किया जाना था, मैं अप्रेजल की तलाश में थी और यहां, हमें शो के लीप और कैरेक्टर के शो से बाहर होने के बारे में अपडेट मिला, बेशक, यह परेशान करने वाला है, लेकिन जैसा कि वे कहते हैं, शो जारी रहना चाहिए.”

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: भाविका शर्मा की को-स्टार ने सीरियल को कहा अलविदा, बोली- मुश्किल हो लेकिन…

Also Read-Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: शक्ति अरोड़ा के बाद भाविका शर्मा शो को कहेंगी अलविदा, एक्ट्रेस बोली- अभी किसी चीज…

Also Read-Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin में अचानक आ रहे लीप को लेकर शक्ति अरोड़ा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं कभी भी ये नहीं…


आस्था अग्रवाल ‘गुम है किसी के प्यार में’ में अपने सफर पर
शो में अब तक के अपने सफर के बारे में बात करते हुए आस्था ने कहा, “यह एक अच्छा सफर रहा है. हालिया ट्रैक जिसमें चिन्मय ने शिखा और भोसले परिवार में दोबारा एंट्री किया, वह काफी संतुष्टिदायक था. शो से मुझे यह एहसास हुआ कि दर्शकों को भी मेरे सीन्स काफी अच्छे लगते थे.” उन्होंने आगे कहा, “इसके अलावा, मुझे प्रसिद्ध लता मंगेशकर ऑडिटोरियम में प्रदर्शन करने का मौका मिला और मैं इस अनुभव के लिए काफी आभारी हूं.”


भाविका शर्मा के साथ बंधन में बंधीं आस्था अग्रवाल
आस्था ने कहा, “गुम है किसी के प्यार में‘ की पूरी कास्ट के साथ रिश्ता बेहद अच्छा रहा है, खासकर भाविका के साथ. मैं उन्हें पहले से जानती थी क्योंकि मैं ‘क्या हाल मिस्टर पांचाल’ कर रही थी और भाविका शर्मा उसी चैनल पर ‘जीजी मां’ कर रही थीं. इसलिए, एपिसोड के लिए अक्सर मुलाकातें होती थीं. वह बहुत प्यारी हैं और हम लगभग हर दिन एक साथ लंच करते हैं.” गुम है किसी के प्यार में लीप के बाद, शक्ति अरोड़ा भोसले परिवार के साथ शो से बाहर हो जाएंगे.

Read Also- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin को अलविदा कह रहे हैं शक्ति अरोड़ा, एक्टर बोले- मेरे साथ हमेशा यही…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >