Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin में इस किरदार की हुई एंट्री! कहा- यह निश्चित रूप से चुनौतीपूर्ण है…

शो गुम है किसी के प्यार में इन दिनों खबरों में बना हुआ है. शो की कहानी बदल गई है और नये चेहरों की एंट्री हो गई है. आस्था अग्रवाल शो में शिखा का रोल निभा रही है. उन्होंने अपने रोल को लेकर बड़ी बात कही है.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टार प्लस के शो गुम है किसी के प्यार में दर्शकों को जेनरेशन लीप देखने को मिला. शो में भाविका शर्मा, शक्ति अरोड़ा सहित नये कास्ट की एंट्री हो रही है. आयशा सिंह और नील भट्ट की लवस्टोरी का द एंड हो गया है. आगे कहानी कैसे मोड़ लेती है, ये जानने के लिए फैंस बेताब है. शो में कई सपोर्टिंग कैरेक्टर भी है, जो अहम रोल निभा रहे है. इसमें एक नाम आस्था अग्रवाल है. आस्था ने अपने रोल को लेकर बात की है.

गुम है किसी के प्यार में शिखा का रोल निभा रही आस्था अग्रवाल

आस्था अग्रवाल गुम है किसी के प्यार में शिखा का रोल निभा रही है. शिखा की शादी भोसले परिवार में हुई है, जिसका सदस्य ईशान है. शिखा शादी से पहले एक प्रतिभाशाली लड़की थी और बहुत खुशमिजाज थी, लेकिन शादी के बाद भोसले परिवार में उसे कैद करके रखा जाता है. अपने किरदार को लेकर आस्था ने टेलीचक्कर से बातचीत में कहा, यह निश्चित रूप से चुनौतीपूर्ण है. लेकिन अगर आप इसे बैंलेस करने की कोशिश करेंगे तो ऐसा कुछ भी नहीं होगा. अपने किरदार को मैं काफी एंजॉय कर रही हूं.

आस्था अग्रवाल ने कही ये बात

अभिनेता इंद्रनील भट्टाचार्य के साथ स्क्रीन शेयर करने पर आस्था अग्रवाल ने कहा, यह जानकर बहुत अच्छा लगा कि वह भी शो का हिस्सा हैं. हमारा एक व्हाट्सएप ग्रुप है जहां मुझे पता चला कि वह भी शो का हिस्सा हैं. सेट पर उनका होना बहुत अच्छा लगता है. यदि आपके नए शो में आपके साथ कोई पुराना सह-कलाकार काम कर रहा है तो आप हमेशा सहजता महसूस करते हैं.’

Also Read: Dipika Kakar नहीं दिखाएंगी अभी अपने बच्चे का चेहरा, शोएब इब्राहिम के पिता हुए भावुक, फूट-फूटकर लगे रोने

गुम है किसी के प्यार में के सेट पर निकला अजगर

हाल ही में शक्ति अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम जो उन्होंने वीडियो पोस्ट किया, उसे देखकर फैंस के होश उड़ गए. उन्होंने बताया कि सेट पर एक बहुत बड़ा अजगर पकड़ा गया है. जी हां, आपने सही पढ़ा. उन्होंने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, इस सुंदरी को आज हमारे सेट पर देखा और सांप पकड़ने वाले ने कहा कि उसने कम से कम 150 अंडे दिए हैं.. और चिंता न करें.. उसे सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ दिया गया है…

Also Read: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin की सई होगी अगली नागिन! प्रियंका चौधरी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ईमानदारी से कहूं…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >