Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: रजत के सामने फूट-फूटकर रोएगी आशिका, जिगर ने नहीं, इस शख्स ने किया ईशा का एक्सीडेंट

गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि कियान, सवी के साथ शॉपिंग पर जाता है. रजत को खुशी है कि आखिर कियान ने उसकी बात मान ली. दूसरी तरफ रजत को लगता है अर्श, जिगर को बचाने की कोशिश कर रहा है.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि कियान, सवी के साथ ड्रेस ट्राई करने के लिए मॉल जाता है. रजत को इस बात की टेंशन होती है कि कहीं कियान सवी को परेशान नहीं कर रहा हो. हालांकि सवी, रजत को मैसेज करके बताती है कि वह उसे बिल्कुल परेशान नहीं कर रहा. वहीं, अर्श के घर के बाहर रजत, कियान और सवी का इंतजार करता है. तभी उसके कार के नीचे एक बॉल आकर फंस जाती है.

इस शख्स की वजह से हुआ ईशा का एक्सीडेंट

सीरियल में दिखाया जाएगा कि रजत से बच्चे बॉल मांगते है. रजत झुककर कार के नीचे से बॉल निकालने की कोशिश करता है. तभी उसकी नजर एक ब्लैक एसयूवी पर पड़ती है. उसे समझ आ जाता है कि ईशा का एक्सीडेंट इस कार से किया गया था. रजत को लगता है अर्श, जिगर को बचाने की कोशिश कर रहा है. रजत, आशिका से इस बारे में पूछता है. आशिका उसे बताती है अर्श, जिगर को नहीं बल्कि उसे बचाने की कोशिश कर रहा है. ईशा का एक्सीडेंट उसकी कार से हुआ है.

फूट-फूटकर रोएगी आशिका

गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि आशिका, रजत के सामने गिड़गिड़ाती है कि वह उसे पुलिस के हवाले ना करें. उस समय कियान घर लौट आता है और रजत और आशिका की बात सुन लेता है. कियान अपने पिता से आशिका को पुलिस के हवाले नहीं करने के लिए कहता है. आशिका, रजत के सामने फूट-फूटकर रोने लगती है. वह कहती है ये एक्सीडेंट एक गलती थी और उसने जानबूझकर कुछ नहीं किया. कियान कहता है अगर उसकी मां जेल गई तो वह जिंदा नहीं रह पाएगा. रजत उसे यकीन दिलाता है कि वह उसकी मां को जेल नहीं भेज रहा.

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin फेम इस एक्ट्रेस की होगी ‘बिग बॉस 18’ में एंट्री, सई-विराट से है गहरा कनेक्शन

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी की अदा का दीवाना हो जाएगा रजत, ईशा का सपोर्ट सिस्टम बनेगा ये शख्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >