Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: अर्श ने खेला बड़ा दांव, सई को लेकर रजत के मन में डाला शक, क्या करेगी सवी

गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि अर्श एक बार फिर से रजत को भड़काने में कामयाब हो जाता है. सई को लेकर अर्श, रजत के मन में शक पैदा कर देता है. इसकी वजह से सई की तरफ रजत का बर्ताव बदल जाता है.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में दिखाया जा रहा है कि रजत के बदले व्यवहार से परिवार वाले हैरान है. अर्श और रजत के बीच में जो बातें हुई उसके बाद से ही रजत बदल गया है. सई को लेकर अर्श ने रजत से कहा कि वो उसकी बेटी नहीं है. अर्श की बातों का रजत पर गहरा असर होता है और वो सई पर चिल्ला देता है. रजत शराब पीकर घर आता है. अर्श की कही बातें उसके कानों में गूंजती रहती है. इस घटना ने रजत को मानसिक रूप से परेशान कर दिया है.

गुम है किसी के प्यार में क्या दिखाया जाएगा

सीरियल में दिखाया जाएगा कि सवी को अर्श के प्लान के बारे में पता चल जाएगा. उसे पता चलेगा कि अर्श ने ही सई को लेकर रजत को कुछ कहा है. इस वजह से रजत का बर्ताव बदल गया है. परिवार के सामने भी राज खुल जाता है. रजत और सई के बीच का मजबूत रिश्ता एक धागे से लटकता दिखेगा. अर्श के प्लान को कैसे सवी फेल करेगी और अपने घर में शांति लेकर आएगी, ये देखना दिलचस्प होगा.

अबतक आपने सीरियल में क्या देखा

गुम है किसी के प्यार में अबतक दिखाया गया कि अर्श, रजत को एक बार फिर से भड़काने की कोशिश करता है. सवी, रजत को सई के स्कूल चलने के लिए मना लेती है. हालांकि रजत पहले नहीं मानता है, लेकिन सवी के बार-बार कहने पर वो चलने के लिए तैयार हो जाता है. सई वहां परफॉर्म करने वाली होती है और वहां पर अर्श और आशका भी आते हैं. अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि सई स्टेज पर अपना गाना भूल जाती है और अर्श उसकी हेल्प करने के लिए आगे बढ़ता है. उसके इस कदम से रजत के माता-पिता को लेकर संदेश और बढ़ जाता है.

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: ऑफ-एयर नहीं होगा सवी-रजत का शो, ये एक्टर्स नहीं करेंगे रिप्लेस, जानें लेटेस्ट अपडेट

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin में होगी इस किरदार की एंट्री, रजत-सवी की शादी रोकने के लिए आशका लगाएगी सबसे बड़ा दांव

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >