Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin की ‘पाखी’ बिग बॉस 17 में लेंगी हिस्सा! कहा- मेकर्स से कॉल…

गुम है किसी के प्यार में फेम ऐश्वर्या शर्मा जल्द ही खतरों के खिलाड़ी 13 में खतरनाक स्टंट करती दिखाई देंगी. हाल ही में एक्ट्रेस केपटाउन से शूटिंग खत्म कर भारत आई हैं. अब उन्होंने खुलासा किया है कि क्या वो बिग बॉस 17 में भाग लेंगी या फिर नहीं.

गुम है किसी के प्यार में की पाखी यानी ऐश्वर्या शर्मा हाल ही में खतरों के खिलाड़ी 13 की शूटिंग पूरी कर केप टाउन से वापस भारत लौटी हैं. उन्होंने रोहित शेट्टी के शो में खतरनाक स्टंट कर टॉप 3 फाइनलिस्ट में अपनी जगह बनाई है. अब खबरें आ रही हैं कि एक्ट्रेस सलमान खान के रियालिटी शो बिग बॉस 17 में हिस्सा ले सकती हैं. अब ऐश्वर्या शर्मा ने इसपर चुप्पी तोड़ी है. साथ ही बताया कि उन्हें मेकर्स की ओर से कॉल आय़ा है कि नहीं.

बिग बॉस 17 में हिस्सा लेंगी ऐश्वर्या शर्मा

टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए ऐश्वर्या शर्मा ने कहा, “मुझे बिग बॉस के बारे में कुछ नहीं पता. मैंने कोई पुष्टि नहीं की है. वास्तव में, मुझे शो के लिए निर्माताओं से कोई कॉल नहीं आया है. अभी, मैं आराम करना चाहती हूं और मैं ब्रेक लेने जा रही हूं, क्योंकि मैं बहुत थक गयी हूं.” यह पूछे जाने पर कि क्या वह बिग बॉस के घर के अंदर अजनबियों के साथ बंद होने के विचार से सहमत हैं, उन्होंने कहा, “मैं वास्तव में नहीं जानती कि जब मुझे शो ऑफर किया जाएगा, तो मेरा रिएक्शन क्या होने वाला है.

बिग बॉस 17 को लेकर क्या बोली ऐश्वर्या शर्मा

ऐश्वर्या शर्मा ने आगे कहा, मैं सोचती नहीं हूं ज्यादा, जब होता है, तब इसके बारे में सोचती हूं. वास्तव में, मैंने शुरू में खतरों के खिलाड़ी को ना कहा था, लेकिन धीरे-धीरे मैंने शो करने के विचार के साथ खुद को सहज कर लिया और हां कह दिया. जब मैंने गुम है किसी के प्यार में छोड़ दिया था और मेरे नोटिस पीरियड के दौरान मुझे केकेके 13 का ऑफर मिला था. शुरुआत में मैंने इस ऑफर को ठुकरा दिया था, लेकिन आखिरकार मैंने शो के लिए हां कह दिया. इसलिए आप कभी नहीं जानते कि मैं बिग बॉस 17 को लेकर क्या करूंगी.

https://www.instagram.com/p/Ct3PApuqDed/?hl=en
Also Read: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin से निकलने के बाद इस शख्स को मिस कर रही हैं ‘सई’, बोली- मेरे साथ हमेशा…
फोन के बिना नहीं रह सकती हैं ऐश्वर्या शर्मा

उन्होंने आगे कहा, “मुझे नहीं पता कि मैं बिग बॉस कर पाऊंगी या नहीं, मैं इस पर टिप्पणी नहीं कर सकती. मैं खतरों में चली गई, वो बहुत बड़ी बात है मेरे लिए मुझे नहीं पता अगर मैं कर पाऊंगी.” अपने फोन के बिना एक घर में बंद इतने सारे लोगों के बीच रहना. मैं फोन के बिना तो नहीं रह पाऊंगी शायद नहीं…” खतरों के खिलाड़ी 13 से ऐश्वर्या शर्मा के लेटेस्ट प्रोमो में वह स्टंट करते समय अपने सह-प्रतियोगियों को डांटती हुई दिखाई दे रही हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >