Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: लीप के बाद ये शख्स निभाएगा विलेन का रोल, तेजु और नील के लाइफ में लाएगा परेशानियां

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में ने हाल ही में लीप लिया है. जिसके बाद नए स्टारकास्ट की एंट्री हुई है. अब सनम जौहर ने खुलासा कर दिया है कि सीरियल का नया विलेन कौन होगा.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टार प्लस के लोकप्रिय शो गुम है किसी के प्यार में ने हाल ही में लीप लिया है. जिसके बाद भाविका शर्मा और हितेश भारद्वाज ने शो छोड़ दिया और नए स्टारकास्ट की एंट्री हुई. सिंह, सनम जौहर और वैभवी हंकारे नए लीड्स के तौर पर दिखाई दे रहे हैं. ताजा कहानी और कलाकारों ने पहले ही दर्शकों का दिल जीतना शुरू कर दिया है. अब ऋतुराज की भूमिका निभाने वाले सनम जौहर ने खुलासा किया कि लीप के बाद विलेन का रोल कौन निभाएगा.

कौन होगा गुम है किसी के प्यार में का नया विलेन

दरअसल सनम जौहर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक ऑटो-रिक्शा की तस्वीर शेयर की. जिस पर “विलेन” शब्द लिखा हुआ है. फैंस यह देखकर एक्साइटेड हो गए कि सीरियल का विलेन ऋतुराज बनेगा. वह तेजू और नील की जिंदगी में तबाही मचाएगा. सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, ”चलो अब मजा आएगा… सवी और रजत के जाने का दुख है, लेकिन कहानी ट्विस्ट और टर्न के लिए तैयार है.”

गुम है किसी के प्यार में के लेटेस्ट एपिसोड में क्या देखेंगे दर्शक

गुम है किसी के प्यार में के लेटेस्ट एपिसोड में देखेंगे कि तेजू, अपने परिवार के साथ कोंकण जाती है. जहां उसकी मुलाकात नील से होती है. इधर ऋतुराज अपने अमेरिकी कार्यक्रम की तैयारी में व्यस्त हैं. कहानी में नाटकीय मोड़ तब आता है, जब तेजू के पिता मोहित को सीने में तेज दर्द होता है. नील मदद के लिए आगे आता है और एक डॉक्टर के रूप में अपनी असली पहचान बताता है. हालांकि, मोहित की आकस्मिक मृत्यु के साथ पूरा परिवार टूट जाता है. हालांकि निधन से पहले मोहित चाहते थे कि तेजू और नील की शादी हो जाए.

यह भी पढ़ें- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: नील ने शो की गिरती टीआरपी पर तोड़ी चुप्पी, कहा- पिछले ट्रैक को…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >