Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: हरिणी की सास सवी को करेगी जलील, ईशान रखेगा सबसे बड़ा चैलेंज

गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि सवी रहने के लिए हरिणी के घर जाती है, जहां उसके ससुराल वाल काफी ताना मारते है. हरिणी की सास सवी को रसोई में सोने के लिए कहती है और ये बात हरिणी को बिल्कुल अच्छा नहीं लगता.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल गुम है किसी के प्यार में दिलचस्प मोड़ पर आ चुका है. सवी अपनी शादी से भागकर पुणे पहुंच चुकी है, जहां वो भोसले कॉलेज में ए़डमिशन लेना चाहती है. सवी ने जितना आसान एडमिशन लेने के बारे में सोचा था, उतना आसान नहीं होता सबकुछ. ईशान जिद पर अड़ जाता है कि वो उसके कॉलेज में एडमिशन ना ले. लेकिन ईशान के पिता सवी का साथ देते है. सवी के बारे में जानकर ईशान के घर वाले भी काफी नाराज है.

गुम है किसी के प्यार में का लेटेस्ट एपिसोड

गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि सवी रहने के लिए हरिणी के घर जाती है, जहां उसके ससुराल वाल काफी ताना मारते है. हरिणी की सास सवी को रसोई में सोने के लिए कहती है और ये बात हरिणी को बिल्कुल अच्छा नहीं लगता. जब सवी रसोई में होती है, तो हरिणी उससे इसके लिए माफी मांगती है. इसपर सवी उससे कहती है कि जब वह आईएएस अधिकारी बनेगी और अपना भाषण देगी, तो वह इस बारे में बात करेगी कि वह कैसे पढ़ती थी और रसोई में कैसे सोती थी.

ईशान देगा सवी को चैलेंज

अगले दिन सवी उसके लिए भोसले कॉलेज जाती है और उसका वहां इंटरव्यू होता है. सवी और ईशान की लड़ाई होती है और वो उसे नीचा दिखाने की कोशिश करता है. ईशान उसे वॉर्न करता है और कहता है कि वो उसे इंटरव्यू में पास होने नहीं दूंगा. ईशान और सार बोर्ड मेंबर्स उसका इंटरव्यू लेते है और बहुत अच्छे से सबका जवाब देती है. आने वाले एपिसोड में नया ट्विस्ट आएगा. ईशान, सवी को बास्केटबॉल मैच खेलने कहता है और इसमें जीत हासिल करने के लिए कहता है. ईशान एक अच्छा बास्केटबॉल प्लेयर है और सवी को उतने अच्छे से खेलना नहीं आता. वो घबराई हुई है और नर्वस भी है. दर्शक सवी और ईशान को एक साथ देखना पसंद करेगे. देखते हैं कौन जीतेगा ये मैच. इस बास्केट बॉल मैच के बाद आखिरकार ईशान ने सवी को अपने कॉलेज में दाखिला दिला देता है. अब देखना है कि दोनों की दोस्ती आगे चलकर होती है या नहीं. कैसे वो दोस्त बनेंगे और फिर उनकी शादी होगी.

Also Read: Anupama: मालती देवी के अतीत का काला पन्ना आया सामने, इस वजह से अपने बच्चे को छोड़कर चली गई थी गुरु मां

सवी चव्हाण के किरदार के बारे में भाविका शर्मा ने कही ये बात

हाल ही में एक इंटरव्यू में भाविका शर्मा ने अपने किरदार सवी चव्हाण के बारे में खुलकर बात की थी. उन्होंने आगे कहा कि ”सवी एक मजबूत लड़की है जो शादी से ऊपर अपने सपनों से प्यार करती है, सावी ने आईएएस अधिकारी बनने के अपने सपने के लिए एक स्टैंड लिया है, मैं उसके किरदार से सबसे ज्यादा जुड़ती हूं.” उन्होंने आगे कहा, ‘सवी की दादी उसकी सपोर्ट सिस्टम रही हैं और वह उसे अपने सपनों को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करेंगी लेकिन ट्विस्ट यह है कि सवी की शादी ईशान से होगी और यह निश्चित नहीं है कि वह उसके सपनों का समर्थन करेगा या नहीं.’

Also Read: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin छोड़ने के बाद विराट के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट! नील भट्ट बोले- मैं हर नए शो के…

भाविका शर्मा ने कही ये बात

गुम है किसी के प्यार में के आखिरी दिन की शूटिंग के दौरान सेट पर भाविका शर्मा की मुलाकात नील भट्ट और आयशा सिंह सो हुई थी. उन्होंने कहा, ”उन्होंने मुझसे पूरे मन से काम करने के लिए कहा. सेट पर हर कोई अद्भुत है. उन्होंने मुझे कुछ छोटे-छोटे सुझाव दिए और मुझे बहुत सकारात्मक रहने के लिए कहा. वे बहुत सच्चे थे. टीम और पूरा प्रोडक्शन बहुत अच्छा है. मुझे उनके साथ काम करके बहुत अच्छा लगा.”

Also Read: Bigg Boss OTT 2: कितने पढ़े-लिखे हैं एल्विश यादव? YouTube से हर महीने कमाते है इतनी रकम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >