GHKKPM 31 March: सवी पूरे परिवार को दिखाएगी मामा जी का असली चेहरा, सच्चाई जान क्या फैसला लेगा भोसले परिवार

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि सवी से ईशान कहता है कि उसे मामा जी के बारे में ऐसा कुछ नहीं कहना चाहिए था. वो उसे हर बार बचाना चाहता है, लेकिन वो खुद को ही मुसीबत में डाल देती है.

GHKKPM 31 March: सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ एक रोमांचक मोड़ पर आ चुका है और आगे की कहानी जानने के लिए फैंस उत्सुक है. सीरियल में दिखाया जा रहा है कि अन्वी कोशिश करती है कि मामा जी की सच्चाई सारे परिवार के सामने आ जाए. अन्वी अपनी कोशिश में कामयाब नहीं हो पाती. हालांकि पूरे परिवार के सामने ये बात आती है, लेकिन किसी को इसपर यकीन नहीं होता है. सुरेखा, सवी को थप्पड़ मारती है और घर से बाहर निकलने के लिए कहती है, इस दौरान ईशान भी उसका साथ नहीं देता. ईशान को चुप खड़े देखकर सवी को दुख पहुंचता है.


यशवंत ने सवी को घर छोड़ने के लिए कहा
गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि यशवंत, सवी से कहता है कि समारोह शुरू होने से पहले वो चली जाए. सवी, ईशान को भरोसा करने के लिए कहती है. ईशान कहता है हर बार वो उसकी रक्षा करता है, लेकिन उसने इस बार पूरे परिवार को अपना दुश्मन बना लिया है. सवी कहती है उसने खुद अपनी आंखों से मामा जी को अन्वी के साथ छेड़छाड़ करते देखा है. वहीं, मामा जी अपनी पत्नी अप्सरा पर चिल्लाते है क्योंकि उसने उसका सपोर्ट नहीं किया. अप्सरा कहती है उसे भी उससे सवाल पूछना चाहिए था.


मामा जी की सच्चाई जान परिवार हुआ शॉक्ड

गुम है किसी के प्यार में अस्मिता और अन्वी को पता चलता है कि सवी घर छोड़ कर जा रही है. सवी जाने से पहले घरवालों के सामने अन्वी का वीडियो प्ले करती है. वीडियो देखकर हर कोई शॉक्ड हो जाता है. वीडियो में अन्वी मामाजी की सच्चाई बताते दिखती है. मुकुल बीच में ही वीडियो रोकने की कोशिश करता है. अप्सरा उसे रोकती है, लेकिन वो उससे अपना हाथ छुड़ा लेता है. मुकुल कहता है ये सब सवी का प्लान है. सवी कहती है अब कोई उसकी बातों पर यकीन नहीं करेगा. ईशान मामाजी को शांति से वीडियो देखने के लिए कहता है. दूसरी तरफ अस्मिता और अन्वी चुपचाप वीडियो देखकर रोते है.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी को घर से निकाल देगी सुरेखा, ईशान भी अपनी पत्नी का नहीं देगा साथ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >