Ghum hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी कहेगी ईशान से I LOVE YOU, प्यार के बदले मिलेगा उसे थप्पड़, आएगा शॉकिंग ट्विस्ट

गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि सवी काफी इंतजार के बाद अपने प्यार का इजहार ईशान से करती है. हालांकि ईशान उसके प्रप्रोजल का जवाब ऐसे देता है, जिससे सवी हैरान हो जाती है. उसे काफी दुख होता है.

Ghum hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ में खूब सारा मेलोड्रामा दिखाया जा रहा है. चिन्मय के वापस आने से ट्रैक में एक नयापन देखने को मिला. सवी ने वापस से चिन्मय और ईशान को मिलवाया. चिन्मय ने पूरे कॉलेज के सामने डांस को लेकर अपने पैशन के बारे में बताया. हालांकि सुरेखा अपने बेटे को वापस काफी खुश है, लेकिन यशवंत इस बात से काफी नाराज है. चिन्मय, सवी को उसके लिए इतना कुछ करने के लिए थैंक्यू कहता है. अन्वी, सवी को हिम्मत देती है और कहती है कि ईशान का मूड काफी अच्छा है और उसे अपने दिल की बात कह देनी चाहिए.


सवी को इस वजह से थप्पड़ मारेगा ईशान
‘गुम है किसी के प्यार में’ के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि सवी अपने प्यार का इजहार ईशान के सामने करती है. वो कहती है उसे उससे प्यार हो गया है. ये सुनकर ईशान काफी हैरान हो जाएगा. प्रीकैप में दिखाया गया है कि ईशान, सवी को थप्पड़ मारेगा. ईशान का ऐसा रिएक्शन देखकर सवी चौंक जाएगा. क्या ईशान उसके प्यार को समझ पाएगा. अब देखना दिलचस्प होगा कि ईशान आगे क्या करता है. क्या ईशान उसे उसके परिवार के मौत के पीछे की वजह बताएगा. क्या सवी का प्यार नफरत में बदल जाएगा. ये सारे सवालों का जवाब आने वाले एपिसोड में मालूम चलेगा.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: क्या सवी अपने परिवार की मौत का ईशान से लेगी बदला, नफरत में बदलेगा उसका प्यार


जानें अबतक गुम है किसी के प्यार में क्या हुआ खास
गुम है किसी के प्यार में अबतक आपने देखा कि चिन्मय के बारे में गॉसिप सुनकर यशवंत काफी गुस्सा हो जाता है औऱ वहां से बाहर चला जाता है. सुरेखा, चिन्मय को जाकर गले लगा लेती है और उससे माफी मांगती है कि उसने कभी उसकी बात नहीं सुनी. सुरेखा उसका साथ देने की बात कहती है. चिन्मय अब भोसले परिवार में रहने के लिए मान जाता है. चिन्मय, सवी को उसके परिवार से दोबारा मिलाने पर थैंक्यू कहता है. सुरेखा भी उसका आभार व्यक्त करती है. वहीं, यशवंत से ईशान बात करने की कोशिश करेगा, लेकिन वो उसकी एक बात नहीं सुनेगा. ईशान उन्हें अपनी बात ���मझाने की कोशिश करेगा, लेकिन वो उसकी नहीं सुनता और चला जाता है.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: शिखा करेगी सुसाइड करने की कोशिश, चिन्मय उठाएगा बड़ा कदम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >