लीप के चक्कर में इन एक्टर्स को अलविदा कहना पड़ा सुपरहिट सीरियल, लिस्ट में सई-विराट का नाम भी शामिल

लीप के चक्कर में मेकर्स सीरियल से उन सितारों का पत्ता काटने से हिचकिचाते नहीं, जो शो का चेहरा बन जाते है. 'गुम है किसी के प्यार में' की आयशा सिंह को शो छोड़ना पड़ा. वहीं, ऐसे कई एक्टर्स है, जिन्हें लीप की वजह से शो छोड़ना पड़ा.

फिल्मों की तरह अब टीवी इंडस्ट्री भी धीरे-धीरे बड़ी होती है. दर्शकों के बीच डेली सोप काफी पॉपुलर है. हालांकि मेकर्स टीआरपी और कहानी को दिलचस्प बनाने के लिए कड़ी मेहनत करते है. इन दिनों सुपरहिट सीरियल गुम है किसी के प्यार में लीप लाया गया. इस वजह से लीड एक्टर्स को शो को अलविदा कहना पड़ा. उसके बाद ‘पंड्या स्टोर’ भी लीप लेने वाला है. चलिए आपको बताते है किन एक्टर्स के करियर को ब्रेक लग गया.

लीप के चक्कर में सई को छोड़ना पड़ा शो

लीप के चक्कर में मेकर्स सीरियल से उन सितारों का पत्ता काटने से हिचकिचाते नहीं, जो शो का चेहरा बन जाते है. ‘गुम है किसी के प्यार में’ की आयशा सिंह को शो छोड़ना पड़ा. आयशा शो के शुरूआत से बनी हुई थी और उनके फैंस को उनकी एक्टिंग काफी ज्यादा पसन्द आती है. सई के नाम से वो दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर हो गई थी. हालांकि लीप की वजह से उनका रोल कट गया.

https://www.instagram.com/p/CtQa71ZKl6B/?hl=en

विराट- सत्या का भी कटा पत्ता

वहीं, ‘गुम है किसी के प्यार में’ के विराट यानी नील भट्ट और सत्या यानी हर्षद अरोड़ा को भी शो को अलविदा कहना पड़ा. शो की कहानी 20 साल आगे बढ़ गई है और अब नये कास्ट की एंट्री हो गई है. हालांकि फैंस अभी भी सई-विराट को मिस करते है. शो में पुराने कास्ट को बदलकर नया कास्ट लाया गया है. सिर्फ कुछ ही किरदार पुराने वाले इसमें है.

https://www.instagram.com/p/CqhORDcJFra/?hl=en

‘पंड्या स्टोर’ के इन एक्टर्स को छोड़ना पड़ा शो

हाल ही में खबर आई कि ‘पंड्या स्टोर’ 15 साल आगे बढ़न वाला है. शो में शिवा का किरदार निभाने वाले कंवर ढिल्लों ने कहा था कि, “यह हम सभी के लिए एक झटके के रूप में आया क्योंकि हमने शो को अपने जीवन के ढाई साल दिए हैं. हाल ही में 800 एपिसोड पूरे हुए है. मुझे पता था कि एक दिन शो ख़त्म हो जाएगा, लेकिन मैंने नहीं सोचा था कि ऐसा होगा.’ इसके अलावा शाइनी दोशी, ऐलिस कौशिक, अक्षय खोराडिया, सिमरन बुधरूप और मोहित परमार लीप के बाद इसमें नजर नहीं आएंगे.

Also Read: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin को इस वजह से फहमान खान ने मारी लात, ईशान के रोल के लिए किया मना

सरगुन कौर लूथरा और अबरार काजी भी हुए बाहर

सीरियल ‘ये है चाहतें’ 2019 में शो की शुरुआत से लेकर आज तक यह शो टीवी चार्ट पर राज कर रहा है. सरगुन कौर लूथरा और अबरार काज़ी के बीच की शानदार ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने शो को सफलता दिलाई. हालांकि अब दोनों ने शो को अलविदा कह दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >