एक और सेलिब्रिटी ने सोशल मीडिया से बनाई दूरी, मेंटल हेल्थ बताई वजह

Gautami Kapoor: टीवी एक्ट्रेस गौतमी कपूर ने इंस्टाग्राम से ब्रेक लेने का फैसला किया है. भद्दे और जहरीले कमेंट्स से उनकी मेंटल हेल्थ प्रभावित हुई है. अब वे सोशल मीडिया से दूर रहकर परिवार संग वक्त बिता रही हैं और खुद को ज्यादा खुश महसूस कर रही हैं. पढे़ं पूरी खबर…

Gautami Kapoor: छोटे पर्दे और बॉलीवुड की दुनिया जितनी चमकदार दिखती है, उतनी ही मुश्किलें भी अपने साथ लेकर आती है. सोशल मीडिया के इस दौर में स्टार्स हर वक्त लोगों की नजरों में रहते हैं. कभी तारीफ मिलती है तो कभी बेवजह की ट्रोलिंग. अब टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस गौतमी कपूर ने खुलकर बताया है कि आखिर क्यों उन्होंने इंस्टाग्राम से दूरी बना ली.

बीते दो महीने से नहीं हैं एक्टिव

दरअसल, राम कपूर की पत्नी गौतमी कपूर पिछले करीब दो महीने से सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं हैं. एक हालिया इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया कि इंस्टाग्राम पर मिलने वाले भद्दे और अपमानजनक कमेंट्स ने उनकी मेंटल हेल्थ पर गहरा असर डाला. हालात ऐसे हो गए थे कि सुबह उठते ही जब वे फोन चेक करती थीं, तो सबसे पहले गंदे कमेंट्स दिखते थे.

भद्दे कमेंट्स जो बर्दाश्त से बाहर

गौतमी ने बताया कि एक दिन रील्स देखते वक्त उन्हें एक बेहद एक्सप्लिसिट और आपत्तिजनक कमेंट दिखा, जिसने उनका पूरा दिन खराब कर दिया. उनके मुताबिक, कमेंट्स इतने जहरीले थे कि उन्हें शब्दों में बयान करना भी मुश्किल है. सिर्फ उनके बारे में ही नहीं, बल्कि उनके परिवार और करीबियों को लेकर भी ऐसी बातें लिखी गईं जो बर्दाश्त से बाहर थीं.

अब खुद को दे रहीं है अधिक समय

इसी वजह से उन्होंने फैसला किया कि कुछ समय के लिए सोशल मीडिया से ब्रेक लेना ही बेहतर है. गौतमी कहती हैं कि जब से उन्होंने इंस्टाग्राम देखना बंद किया है, उन्हें खुद के लिए ज्यादा समय मिल रहा है. अब वे पहले से ज्यादा खुश और संतुष्ट महसूस कर रही हैं. उन्होंने साफ कहा कि अब उन्हें किसी की वैलिडेशन की जरूरत नहीं है. जिंदगी के इस पड़ाव पर वे खुद से खुश रहना सीख चुकी हैं.

इससे पहले भी कई सेलिब्रिटीज ले चुके हैं ब्रेक

गौर करने वाली बात ये है कि सोशल मीडिया की ये टॉक्सिक साइड सिर्फ गौतमी तक सीमित नहीं है. कई सेलिब्रिटीज पहले भी ट्रोलिंग और नेगेटिव कमेंट्स की वजह से ब्रेक ले चुके हैं या अपना अकाउंट डिलीट कर चुके हैं. ऐसे में गौतमी का कदम ये दिखाता है कि मेंटल पीस किसी भी पॉपुलैरिटी से ज्यादा जरूरी है.

यह भी पढ़ें: क्या इस शख्स को डेट कर रही हैं मलाइका अरोड़ा? रोम में मना रही छुट्टियां

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >