Bigg Boss 19 में गौरव खन्ना की तीखी बहस, किसी ने ज्यादा दाल खाने का लगाया आरोप, तो इसने कहा कामचोर

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है और कंटेस्टेंट्स छोटी छोटी बात पर एक दूसरे से भिड़ रहे हैं. अब घर में गौरव खन्ना पर ज्यादातर घरवाले चढ़ गए. किसी ने ने उनपर 3-4 कटोरी दाल खाने का आरोप लगाया, तो जीशान ने उन्हें कामचोर कह दिया.

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 एक बार फिर धमाके के साथ वापस आ गया है. सलमान खान ने 16 स्टार्स को नए सीजन में धमाल मचाने के लिए घर के अंदर भेजा, तबसे ये दर्शकों को एंटरटेन कर रहे हैं. हालांकि इस बार बीबी कंटेस्टेंट्स किसी को समझने में टाइम नहीं दे रहे हैं. वे छोटी छोटी बात पर झगड़ रहे हैं. लेटेस्ट लड़ाई जीशान कादरी और गौरव खन्ना के बीच देखने को मिला.

जीशान ने गौरव पर उठाए सवाल

बिग बॉस 19 में झगड़ा तब शुरू हुआ, जब घर में ड्यूटी को लेकर बात चल रही थी. दरअसल तान्या मित्तल की तबीयत ठीक नहीं थी, फिर भी वह बर्तन धो रही थी. जीशान आए और पूछा कि वह ऐसे समय में भी क्यों काम कर रही है. उनके अनुसार, गौरव को यह काम करना चाहिए था, क्योंकि यह काम उन्हें सौंपा गया था.

गौरव खन्ना को जीशान ने कहा कामचोर

हालांकि, गौरव को जीशान का बीच में बोलना बिल्कुल पसंद नहीं आया और उन्होंने तुंरत पलटवार करते हुए कहा कि ये काम जिसका भी है, किसी तीसरे को बोलने का हक नहीं है. मामला तब और बिगड़ गया जब जीशान ने गौरव पर भड़कते हुए उसे “कामचोर” कह दिया. हर सीजन में, खाना बनाने, सफाई करने और बर्तन धोने जैसे कामों पर अक्सर झगड़ें होते हैं और इस साल भी यही हो रहा है.

दाल पर गौरव संग भिड़े घरवाले

इसके अलावा बिग बॉस 19 का एक प्रोमो भी सामने आया है. जिसमें गौरव खन्ना पर दाल खाने का आरोप लगाया गया. एक्टर तुरंत कहते हैं कि एक कटोरी दाल में मैं 7 लोगों का दाल खा गया. इसके बाद अमाल मलिक, बसीर अली और जीशान कहते हैं कि आज दाल बहुत टेस्टी बनी थी, तो गौरव ने 3-4 बार ले ली. इसपर गौरव गुस्से में आ जाते हैं और कहते हैं, मैंने सिर्फ एक कटोरी ही दाल ली है और जो ये सब बोल रहा है, वह झूठा है.

यह भी पढ़ें- Param Sundari Advance Booking: सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ने बेचे इतने टिकट, ट्रेड एक्सपर्ट ने बताया कितना होगा ओपनिंग डे कलेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >