Game Changer: राम चरण ने फिल्म की सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- पर्दे के पीछे…

Game Changer: राम चरण की गेम चेंजर ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की. फिल्म जल्द ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी. अब राम चरण ने मूवी की सफलता पर फैंस को धन्यवाद दिया.

Game Changer: राम चरण और कियारा आडवाणी स्टारर गेम चेंजर 10 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म ने ओपनिंग डे पर 51 करोड़ की बंपर कमाई की. अब भी मूवी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है. एक्शन थ्रिलर को दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी अच्छे रिव्यू मिले थे. अब मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर राम चरण ने निर्देशक एस शंकर को उन्हें फिल्म का हिस्सा बनाने के लिए धन्यवाद दिया. साथ ही सभी फैंस को धन्यवाद देते हुए फिल्म की सफलता पर बात की.

राम चरण ने फिल्म की सफलता के लिए फैंस को दिया धन्यवाद

राम चरण ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ”प्रिय फैंस, दर्शकों और मीडिया, इस संक्रांति पर गेम चेंजर में हमने जो कड़ी मेहनत की है, उसे वास्तव में सार्थक बनाने के लिए दिल से धन्यवाद. मैं पूरी कास्ट, क्रू और पर्दे के पीछे के सभी लोगों की सराहना करता हूं, जिन्होंने फिल्म की सफलता में योगदान दिया. आपका अटूट प्यार और समर्थन मेरे लिए बहुत मायने रखता है. आपके प्रोत्साहन और अच्छे रिव्यू के लिए मीडिया को विशेष धन्यवाद, जिसने मूवी को इतना सफल बनाया.”

एस शंकर को राम चरण ने दिया धन्यवाद

साउथ एक्टर ने आगे लिखा, ”जैसा कि हम पॉजिटिविटी के साथ 2025 का स्वागत करते हैं. मैं वादा करता हूं कि मैं और अच्छे परफॉरमेंस दूंगा और आपको गौरवान्वित करूंगा. गेम चेंजर हमेशा मेरे दिल में एक स्पेशल जगह रखेगा. आपके बिना शर्त प्यार के लिए धन्यवाद.” उनके कैप्शन में लिखा था, “हैप्पी संक्रांति के अवसर के लिए शंकर सर को बहुत-बहुत धन्यवाद.”

गेम चेंजर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सैकनिल्क के अनुसार, गेम चेंजर ने अपने चौथे दिन भारत में 6.9 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. जिसके बाद इसकी कुल कमाई 95.4 करोड़ रुपये हो गई. फिल्म ने पहले दिन 51 करोड़ रुपये की कमाई के साथ जोरदार शुरुआत की, लेकिन वीकेंड में इसके कलेक्शन में लगातार गिरावट देखी जा रही है.

यह भी पढ़ें- Game Changer Box Office Collection: राम चरण की गेम चेंजर फ्लॉप हुई या हिट, जानें 4 दिनों में कमाए कितने करोड़

यह भी पढ़ें- Game Changer: राम गोपाल वर्मा ने गेम चेंजर के बॉक्स ऑफिस नंबर्स को बताया फ्रॉड, कहा- अगर राजामौली और सुकुमार…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >