Game Changer Box Office Preview: राम चरण की फिल्म ओपनिंग डे पर कर सकती है इतनी कमाई, जानें रन टाइम

Game Changer Box Office Preview: रामचरण की गेम चेंजर 10 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म को सीबीएफसी की ओर से 2 घंटे और 44 मिनट के रनटाइम के साथ यू/ए प्रमाणित किया गया है. आइये जानते हैं मूवी में कौन से स्टार्स मौजूद हैं और यह पहले दिन कितना कमा पाएगी.

Game Changer Box Office Preview: आरआरआर की ऐतिहासिक सफलता के बाद, राम चरण शंकर की ओर से निर्देशित गेम चेंजर के साथ बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार है. इसमें उनके साथ कियारा आडवाणी भी है. मूवी 10 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. एक्शन फिल्म को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) की ओर से 2 घंटे और 44 मिनट के रनटाइम के साथ यू/ए प्रमाणित किया गया है.

गेम चेंजर ने एडवांस बुकिंग में बेचे इतने टिकट

गेम चेंजर के लिए एडवांस बुकिंग 8 जनवरी से शुरू हुई. फिल्म ने अब तक 8957 शोज के लिए 3 लाख से ज्यादा टिकट बेची हैं. भारत में रामचरण की फिल्म का कलेक्शन ओपनिंग डे पर 9.41 करोड़ रुपये तक होने की उम्मीद है. बशर्ते दर्शक बड़े पैमाने पर थियेटर्स में एक्शन थ्रिलर को देखने के लिए जाए.

क्या है गेम चेंजर की कहानी

गेम चेंजर में रामचरण जबरदस्त एक्शन करते दिखाई दे रहे हैं. उनके लुक और बॉडी लैंग्वेज दर्शकों के बीच पॉपुलैरिटी हासिल कर रहा है. कहानी की बात करें तो रामचरण एक आईएएस अधिकारी की भूमिका निभाते हैं, जो व्यवस्था और न्याय स्थापित करने के लिए भ्रष्ट सीएम के खिलाफ लड़ते हैं.

गेम चेंजर में कौन से स्टार्स हैं मौजूद

गेम चेंजर में राम चरण, के राम नंदन आईएएस, अप्पन्ना और विजय बलराम हैं. कियारा आडवाणी और अंजलि भी फीमेल लीड्स के तौर पर दिखाई दे रही हैं. इसके अलावा एस.जे. सूर्या, प्रकाश राज, नासर, समुथिरकानी, श्रीकांत, सुशांत, जयराम, प्रवीणा, नवीन चंद्रा, वत्सन चक्रवर्ती, मुरली शर्मा, मुरली शर्मा, हरीश उथमन, सुनील, सुभलेखा सुधाकर, राजीव कनकला, प्रियदर्शी पुलिकोंडा और चैतन्य कृष्ण जैसे कलाकार भी शामिल है.

यह भी पढ़ें- Game Changer: 500 करोड़ बजट वाली गेम चेंजर के लिए राम चरण ने वसूली तगड़ी फीस, कियारा के हाथ लगे सिर्फ इतने करोड़

यह भी पढ़ें- Game Changer के प्री रिलीज इंवेट के बाद राम चरण के 2 फैंस की हुई मौत, प्रोड्यूसर ने किया यह बड़ा ऐलान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >