हीरो से कम नहीं अमरीश पुरी का पोता वर्धन पुरी, दिखते हैं स्टाइलिश-हैंडसम, PICS देख उड़े लोगों के होश

अपने दादा अमरीश पुरी की तरह वर्धन पुरी भी एक एक्टर है. उन्होंने साल 2019 में ये साली आशिकी के साथ अभिनय की दुनिया में धमाकेदार एंट्री की. वर्धन काफी स्मार्ट और हैंडसम है.

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमरीश पुरी को आज गदर के री-रिलीज पर फैंस बहुत याद कर रहे हैं. आज एक्टर हमारे बीच नहीं है, लेकिन उनकी दमदार एक्टिंग और रौबदार आवाज आज भी लोगों के जेहन में याद है. गदर के रिलीज के चार बाद ही उनका निधन हो गया. अमरीश पुरी के पोते वर्धन पुरी उन्हें बड़े पर्दे पर देखने के लिए काफी उत्साहित है. चलिए आपको बताते है वर्धन के बारे में.

अमरीश पुरी के पोते वर्धन पुरी

अपने दादा अमरीश पुरी की तरह वर्धन पुरी भी एक एक्टर है. उन्होंने साल 2019 में ये साली आशिकी के साथ अभिनय की दुनिया में धमाकेदार एंट्री की. प्रभावशाली प्रदर्शन से उन्होंने चर्चा बटोरी. 2023 में उनके पास रिलीज़ के लिए कई दिलचस्प प्रोजेक्ट हैं जिनमें कुणाल कोहली द्वारा निर्देशित एक रोमकॉम, एक राजनीतिक थ्रिलर और विवेक रंजन अग्निहोत्री के साथ एक सामाजिक कॉमेडी शामिल है.

काफी हैंडसम है वर्धन पुरी

वर्धन पुरी कई म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुके है. इंस्टाग्राम पर उनकी कई तसवीरें है, जिसमें वो काफी स्मार्ट और हैंडसम लग रहे है. उन्होंने अपने दादा अमरीश पुरी की भी तसवीर पोस्ट की हुई है. इंस्टा पर उनके 469K फॉलोअर्स है और वो 1,226 लोगों को फॉलो करते है. वो काफी फैशनबेल और स्टाइलिश है. उनका लुक भी किसी बॉलीवुड एक्टर से कम नहीं है.

‘सिनेमाघरों में उनकी दहाड़ती आवाज सुनने…’

वर्धन पुरी ने कहा, अनिल शर्मा सर ने 4K और डॉल्बी एटमॉस साउंड इफेक्ट में फिल्म में फिर से महारत हासिल की है और इसकी फिर से कल्पना की है. वह अभूतपूर्व है. मैं अपने परिवार के साथ फिल्म को इसके नए वर्जन में देखने का इंतजार नहीं कर सकता. यह शानदार होने वाला है. अपने दादाजी को फिर से बड़े पर्दे पर देखने के अपने उत्साह के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, मैं सिनेमाघरों में उनकी दहाड़ती आवाज सुनने के लिए और इंतजार नहीं कर सकता.

Also Read: Gadar के दोबारा रिलीज होने पर अमरीश पुरी के पोते ने किया रिएक्ट,बोले-सिनेमाघरों में उनकी दहाड़ती आवाज सुनने…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >