Gabriella Demetriades: कौन हैं अर्जुन रामपाल की पत्नी गैब्रिएला? मॉडलिंग से अपना फैशन ब्रांड चलाने तक का सफर

1 / 8
Gabriella Demetriades: कौन हैं अर्जुन रामपाल की पत्नी गैब्रिएला? मॉडलिंग से अपना फैशन ब्रांड चलाने तक का सफर
फुल स्क्रीन में देखें

गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स और अर्जुन रामपाल, फोटो- इंस्टाग्राम

Gabriella Demetriades: जानिए अर्जुन रामपाल की पत्नी गैब्रिएला डेमेट्रियाडेस कौन हैं, कैसे शुरू हुआ उनका करियर और मॉडलिंग से फैशन बिजनेस तक कैसे बनाई अपनी पहचान.

2 / 8
फुल स्क्रीन में देखें

अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स, फोटो- इंस्टाग्राम

Gabriella Demetriades: कौन हैं अर्जुन रामपाल की पत्नी गैब्रिएला?

अर्जुन रामपाल ने अपनी लॉन्ग टाइम पार्टनर गैब्रिएला डेमेट्रियाडेस के साथ गोवा में शादी रजिस्टर करा ली है. दोनों लंबे समय से साथ हैं और अब अपने रिश्ते को कानूनी तौर पर भी नाम दे दिया है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि गैब्रिएला सिर्फ अर्जुन रामपाल की पत्नी ही नहीं, बल्कि एक मॉडल, फैशन डिजाइनर और बिजनेसवुमन भी हैं? आइए फोटो स्टोरी में जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी खास बातें.

3 / 8
फुल स्क्रीन में देखें

गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स, फोटो- इंस्टाग्राम

16 साल की उम्र में शुरू की मॉडलिंग

गैब्रिएला डेमेट्रियाडेस का जन्म और पालन-पोषण साउथ अफ्रीका में हुआ. उन्होंने महज 16 साल की उम्र में मॉडलिंग शुरू कर दी थी. धीरे-धीरे उन्होंने फैशन की दुनिया में अपनी पहचान बनाई और कई बड़े फोटोशूट, रैंप वॉक और ब्रांड कैंपेन का हिस्सा बनीं.

4 / 8
फुल स्क्रीन में देखें

गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स, फोटो- इंस्टाग्राम

फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई भी की

मॉडलिंग के साथ गैब्रिएला ने फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई भी की. उन्होंने साउथ अफ्रीका के Sunnyside, Gauteng में फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई की. इसके बाद उनका काम सिर्फ मॉडलिंग तक सीमित नहीं रहा और उन्होंने फैशन की दुनिया में अपना बिजनेस शुरू किया.

5 / 8
फुल स्क्रीन में देखें

गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स, फोटो- इंस्टाग्राम

फिल्मों और म्यूजिक वीडियोज में भी आईं नजर

भारत आने के बाद गैब्रिएला ने मॉडलिंग के अलावा एक्टिंग में भी हाथ आजमाया. वह कुछ फिल्मों और म्यूजिक वीडियोज में नजर आईं. उनके एक्टिंग क्रेडिट्स में ‘Ishq Jhamela’, ‘Sonali Cable’ और तेलुगु-तमिल फिल्म ‘Oopiri’ शामिल हैं.

6 / 8
फुल स्क्रीन में देखें

गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स, फोटो- इंस्टाग्राम

फैशन ब्रांड की भी हैं मालकिन

गैब्रिएला ने साल 2012 में Deme नाम से अपना रेडी-टू-वियर वुमेन्सवियर ब्रांड शुरू किया. इसके अलावा उन्होंने VRTT Vintage नाम का एक रिसेल प्लेटफॉर्म भी लॉन्च किया, जहां पुराने और चुनिंदा फैशन पीसेज को दोबारा इस्तेमाल करने पर फोकस किया जाता है.

7 / 8
फुल स्क्रीन में देखें

अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स, फोटो- इंस्टाग्राम

अर्जुन रामपाल से 2018 में शुरू हुई लव स्टोरी

अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला साल 2018 से साथ हैं. दोनों ने अपने रिश्ते को काफी हद तक निजी रखा, लेकिन सोशल मीडिया पर अक्सर एक-दूसरे और बच्चों के साथ तस्वीरें शेयर करते रहे हैं. कुछ समय पहले रिया चक्रवर्ती के पॉडकास्ट पर अर्जुन ने बताया था कि दोनों एंगेज्ड हैं. अब गोवा में कोर्ट मैरिज रजिस्टर होने के बाद उनका रिश्ता एक नए पड़ाव पर पहुंच गया है.

8 / 8
फुल स्क्रीन में देखें

अर्जुन रामपाल, गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स और उनके बच्चे, फोटो- इंस्टाग्राम

दो बेटों के माता-पिता हैं अर्जुन और गैब्रिएला

अर्जुन और गैब्रिएला के दो बेटे हैं. उनके बड़े बेटे एरिक का जन्म 2019 में हुआ था, जबकि छोटे बेटे अरव का जन्म 2023 में हुआ. गैब्रिएला अक्सर सोशल मीडिया पर बच्चों और अपनी फैमिली लाइफ की झलक शेयर करती हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >