फौजी अनुशासन से बॉलीवुड के ग्लैमर तक: अनुष्का, प्रियंका से लेकर अक्षय तक, ये सितारे हैं असली ‘Army Brats’

1 / 8
फौजी अनुशासन से बॉलीवुड के ग्लैमर तक: अनुष्का, प्रियंका से लेकर अक्षय तक, ये सितारे हैं असली ‘Army Brats’
फुल स्क्रीन में देखें

आर्मी ब्रैट्स, फोटो- इंस्टाग्राम

बॉलीवुड की चकाचौंध में चमकने वाले कई सितारों का रिश्ता सिर्फ अभिनय से नहीं, बल्कि देशसेवा और सेना के अनुशासन से भी है. अक्षय कुमार, प्रियंका चोपड़ा से लेकर अनुष्का शर्मा तक - जानिए उन मशहूर सेलेब्स के बारे में, जो कैंटोनमेंट के माहौल में 'आर्मी ब्रैट्स' बनकर पले-बढ़े और आज इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं.

2 / 8
फुल स्क्रीन में देखें

बॉलीवुड के फौजी परिवार से आने वाले सितारे, फोटो इंस्टाग्राम

फौजी अनुशासन से बॉलीवुड के ग्लैमर तक: अनुष्का, प्रियंका से लेकर अक्षय तक, ये सितारे हैं असली ‘Army Brats’

बॉलीवुड की चकाचौंध में अपनी अलग पहचान बनाने वाले कई मशहूर सितारे सिर्फ अपनी अदाकारी ही नहीं, बल्कि अपने बैकग्राउंड को लेकर भी खास हैं. अनुष्का शर्मा, प्रियंका चोपड़ा, सुष्मिता सेन से लेकर अक्षय कुमार और आर माधवन तक - इन सितारों की रगों में सिनेमा से पहले देशसेवा का जज्बा दौड़ा है. सेना के सख्त अनुशासन, बार-बार बदलते शहरों और कैंटोनमेंट लाइफ के माहौल में पले-बढ़े ये 'आर्मी ब्रैट्स' (Army Brats) आज अपनी मेहनत, आत्मविश्वास और ग्रेस के दम पर फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं. फौजी परिवारों से निकलकर ग्लैमर की दुनिया में तिरंगा लहराने वाले इन सितारों का सफर वाकई प्रेरणादायक है.

3 / 8
फुल स्क्रीन में देखें

अक्षय कुमार , फोटो- इंस्टाग्राम

अक्षय कुमार (Akshay Kumar)

अक्षय कुमार का परिवार सेना की पृष्ठभूमि से जुड़ा रहा है. उनके पिता हरि ओम भाटिया भारतीय सेना में अधिकारी थे. सेना के अनुशासन और देशभक्ति का प्रभाव अक्षय की सोच और व्यक्तित्व में साफ दिखाई देता है. यही वजह है कि उन्होंने अपने करियर में कई देशभक्ति फिल्मों में काम किया और सैनिकों के सम्मान के लिए कई सामाजिक पहल का भी हिस्सा बने.

4 / 8
फुल स्क्रीन में देखें

प्रियंका चोपड़ा, फोटो- इंस्टाग्राम

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra)

प्रियंका चोपड़ा एक आर्मी परिवार में पली-बढ़ी हैं. उनके पिता डॉ. अशोक चोपड़ा और मां डॉ. मधु चोपड़ा भारतीय सेना में डॉक्टर थे. सेना की नौकरी के कारण प्रियंका ने बचपन में कई शहरों में रहकर पढ़ाई की. अलग-अलग संस्कृतियों का अनुभव और अनुशासित माहौल ने उनके व्यक्तित्व को निखारा, जिसका असर उनके अभिनय और आत्मविश्वास में भी दिखाई देता है.

5 / 8
फुल स्क्रीन में देखें

अनुष्का शर्मा, फोटो- इंस्टाग्राम

अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma)

अनुष्का शर्मा के पिता कर्नल अजय कुमार शर्मा भारतीय सेना में अधिकारी रहे हैं. सेना के परिवार में पली-बढ़ी अनुष्का ने बचपन में कई शहरों में समय बिताया. उन्होंने कई बार कहा है कि उनके जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास और देश के प्रति सम्मान की भावना सेना से ही मिली. यही अनुभव उन्हें निजी और पेशेवर जीवन में मजबूत बनाता है.

6 / 8
फुल स्क्रीन में देखें

प्रीति जिंटा, फोटो- इंस्टाग्राम

प्रीति जिंटा (Preity Zinta)

प्रीति जिंटा के पिता दुर्गानंद जिंटा भारतीय सेना में अधिकारी थे. बचपन में ही पिता के निधन के बाद उन्होंने कई चुनौतियों का सामना किया, लेकिन सेना के संस्कारों ने उन्हें मजबूत बनाया. प्रीति अक्सर सैनिकों के प्रति अपना सम्मान जाहिर करती हैं और कई मौकों पर भारतीय सेना के समर्थन में अपनी बात रख चुकी हैं.

7 / 8
फुल स्क्रीन में देखें

सेलिना जेटली, फोटो- इंस्टाग्राम

सेलिना जेटली (Celina Jaitley)

सेलिना जेटली का जन्म एक सैन्य परिवार में हुआ था. उनके पिता कर्नल वी.के. जेटली भारतीय सेना में अधिकारी थे, जबकि उनकी मां भी सेना से जुड़ी स्वास्थ्य सेवाओं में कार्यरत थीं. सेना के माहौल में पली-बढ़ीं सेलिना ने अनुशासन, आत्मनिर्भरता और देशभक्ति के मूल्यों को बचपन से अपनाया, जो उनके व्यक्तित्व में आज भी झलकते हैं.

8 / 8
फुल स्क्रीन में देखें

लारा दत्ता, फोटो- इंस्टाग्राम

लारा दत्ता (Lara Dutta)

पूर्व मिस यूनिवर्स और अभिनेत्री लारा दत्ता के पिता एल.के. दत्ता भारतीय वायुसेना में विंग कमांडर थे. एयर फोर्स परिवार में रहने के कारण उन्होंने देश के कई हिस्सों में बचपन बिताया. लगातार बदलते माहौल में खुद को ढालने की क्षमता और अनुशासन ने उन्हें जीवन और करियर दोनों में आगे बढ़ने में मदद की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशा कुमारी

आशा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, OTT, बॉक्स ऑफिस, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स कवर करती हैं. उनकी कोशिश यही रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचाई जाए.

आशा को एंटरटेनमेंट बीट हमेशा से पसंद रहा है, इसलिए वह एंटरटेनमेंट की हर बड़ी खबर, ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण अपडेट्स पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि खबरें सिर्फ जानकारी तक सीमित न रहें, बल्कि दिलचस्प और आसान भाषा में हों, ताकि रीडर्स इनसे जुड़ाव महसूस करें.

शिक्षा (Education)

झारखंड की रहने वाली आशा ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से इंग्लिश जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है.

पत्रकारिता की शुरुआत 

आशा को कंटेंट राइटिंग में ढाई साल का अनुभव है. अपने करियर की शुरुआत उन्होंने ‘द पैम्फलेट’ (The Pamphlet) में न्यूज राइटर के तौर पर की थी. इसके बाद उन्होंने आउटलुक (Outlook) में लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया. इसके साथ ही, आशा ने ईटीवी भारत (ETV Bharat) और हिंदुस्तान टाइम्स (Hindustan Times) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में इंग्लिश कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >