Friendship Day 2026:कार्तिक आर्यन को टीवी पर काम करने की सलाह मिलती थी, खास दोस्त ने लिखा भावुक पोस्ट

फ्रेंडशिप डे पर कार्तिक आर्यन के करीबी दोस्त रघुवेंद्र सिंह ने उनके 13 साल पुराने रिश्ते का ज़िक्र किया है. उन्होंने कार्तिक के संघर्ष, रिजेक्शन और 'चंदू चैंपियन' के लिए नेशनल अवॉर्ड जीतने तक के सफर को बयां किया है.

friendship day 2026 :अभिनेता कार्तिक आर्यन की गिनती मौजूदा दौर में टॉप के एक्टर्स में की जाती है.आउटसाइडर होने के बावजूद उन्होंने ना सिर्फ इंडस्ट्री में अपनी जगह बनायी बल्कि हाल में बेस्ट एक्टर का नेशनल अवार्ड भी अपने नाम किया है.आज फ्रेंडशिप डे है.कार्तिक आर्यन के करीबी दोस्त रघुवेंद्र सिंह रहे हैं। उनकी दोस्ती तेरह साल पुरानी है। आज दोनों साथ काम भी करते हैं। रघुवेंद्र ने कार्तिक के स्टारडम और सफलता के सफ़र की झकझोर देने वाली रोलर कोस्टर राइड को करीब से देखा है। उन्हें कभी टूटते हुए तो कभी संभलते हुए, और फिर उड़ान भरते हुए। हाल में कार्तिक को ‘चंदू चैंपियन’ फ़िल्म के लिए बेस्ट एक्टर के नैशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया। फ्रेंडशिप फ्रेंडशिप डे के स्पेशल मौके पर हम रघुवेंद्र का एक खास लेख प्रस्तुत कर रहे हैं, जिसे उन्होंने इसी मोमेंट के सेलिब्रेशन पर लिखा और जो सोशल मीडिया पर काफ़ी वायरल हुआ. इसमें उन्होंने कार्तिक के जीवन के अनसुने और सरप्राइजिंग मोमेंट्स शेयर किए हैं और साथ ही, उन्हें कार्तिक की इंस्पायरिंग जर्नी पर कितना गर्व है, यह भी एक्सप्रेस किया है.बातचीत के प्रमुख अंश

सुभाष घई की फिल्म कांची के सेट पर हुई थी खास मुलाक़ात


Kartik Aaryan Net Worth

फ़िल्म सिटी में सुभाष घई की फ़िल्म कांची (2013) के सेट पर कार्तिक आर्यन के साथ मेरी पहली मुलाक़ात हुई थी . हालाँकि उनके साथ मेरी पहली मुलाकात 2011 में कुमार मंगत के ऑफिस में फ़िल्म प्यार का पंचनामा की रिलीज के दौरान हुए इंटरव्यू के लिए हुई थी।लेकिन कांची के सेट पर हुई मुलाक़ात ख़ास थी .दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर पर एक बहुत बड़ा गीत फिल्माया जा रहा था, और कार्तिक उस दिन सेट पर थे-एक अभिनेता के रूप में नहीं, बल्कि सुभाष घई के सहायक के रूप में, अन्य एडी की तरह घूमते हुए, सीखने, देखने और कंट्रीब्यूट करने के लिए उत्सुक थे।जो मुझे सबसे ख़ास लगा था .वही से हमारी दोस्ती शुरू हो गई .

कार्तिक को लगातार इंडस्ट्री से रिजेक्ट किया

सभी को ये बात पता है कि कार्तिक इंडस्ट्री से नहीं थे .उन्होंने ऐसे सपने देखे थे .जो साधारण नहीं थे. वे लगभग असंभव थे . उन सपनों ने उसे आराम करने या सोने नहीं दिया । वह लगातार अपने साथ, अपने आस-पास की परिस्थितियों और एक ऐसी इंडस्ट्री से लड़ थारहा .जिसने उन्हें बार-बार उसे रिजेक्ट किया, उसे उसके होमटाउन लौट जाने को कहा लेकिन लड़का हार न मानने पर अड़ा था. वह एक ऐसी यात्रा पर जाने के लिए संघर्ष कर रहे थे, जिसे केवल ठोस आत्मविश्वास, अपार साहस, बिना शर्त परिवार के समर्थन और भगवान के आशीर्वाद के साथ ही किया जा सकता था.

लोगों ने टीवी पर काम करने की सलाह दी

कार्तिक ने अपनी जर्नी की शुरुआत में प्यार का पंचनामा 1, प्यार का पंचनामा 2 जैसी छोटी सफलताएं देखी, लेकिन आकाश वाणी, गेस्ट इन लंदन जैसी फिल्मों के साथ असफलताएं भी देखी. इन असफलताओं पर लोग उनसे कहते हैं कि फिल्मों के लिए कोशिश करना बंद कर दो, आप एक्टर मटेरियल नहीं हैं, शायद आपको टीवी में कुछ काम मिल जाए. इस दौरान फिल्मों में उन्हें हीरो के भाई के रोल और भी छोटे मोटे रोल ऑफर हुए लेकिन कार्तिक ने भी हार मानने से इंकार कर दिया इसके बजाय, वह लगभग हर निर्माता के दरवाजे पर दस्तक देते रहे. उन्होंने अपने जुनून को जीवित रखने के लिए खुद को प्रेरित रखने के लिए एक लघु फिल्म सिलवट भी की. इस दौरान, वह दो चीजों के बारे में स्पष्ट रहे पटकथा और उनका किरदार.

इस फ़िल्म ने करियर बदल दिया

कार्तिक फिल्मों का हिस्सा बनते रहे और इसी बीच सोनू के टीटू की स्वीटी आई, वह फिल्म जिसने कार्तिक के करियर को बदल दिया। फिल्म 100 करोड़ के क्लब में पहुँच गयी। सोनू के टीटू की स्वीटी के बाद लुका छुप्पी और पति पत्नी और वो के साथ, उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर सुपर-हिट की हैट्रिक दी, जिसने बाद इंडस्ट्री के सबसे भरोसेमंद सितारों में से एक के रूप में वह स्थापित हो गए.

दोस्ताना 2 एपिसोड बहुत बुरा फेज था

जब सब कुछ सही लग रहा था, तो दोस्ताना 2 एपिसोड ने उनके करियर और व्यक्तिगत आत्मविश्वास दोनों को हिला दिया. महामारी के दौरान, ऐसा लगा जैसे वर्षों की अथक मेहनत रेत की तरह फिसल रही हो। एक बार फिर, मैंने उसे टूटा हुआ पाया लेकिन कभी नेगेटिव होते और ईश्वर में अपना विश्वास खोते हुए नहीं देखा.उसने बहुत अच्छे से पूरे एपिसोड को संभाला। मेरा मानना है कि दर्शकों ने हमेशा कार्तिक में अपना एक हिस्सा देखा है, और यही कारण है कि जब उन्हें उनकी सबसे ज्यादा जरूरत थी तो वे उनके साथ खड़े रहे. उन्होंने उनके प्रति अपना प्यार और समर्थन दिखाने के लिए बड़ी संख्या में सिनेमाघरों का रुख किया. भूल भुलैया 2 वह फिल्म बन गई जिसने महामारी के बाद एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को पुनर्जीवित किया और उनके स्टारडम के एक पूरी तरह से नए चरण की शुरुआत की. किसने कल्पना की होगी कि एक छोटे से शहर ग्वालियर का एक लड़का एक दिन बॉलीवुड की सबसे बड़ी सफलता की कहानियों में से एक के रूप में जाना जाएगा.

नेशनल अवार्ड विनिंग एक्टर

जिस एक्टर को एक वक़्त इंडस्ट्री अभिनेता मानने से इंकार कर रही थी आखिरकार उसी एक्टर ने देश के सबसे सम्मानित अवार्ड नेशनल अवार्ड को अपने नाम कर लिया. 18 जुलाई 2022 को 'चंदू चैंपियन' की आधिकारिक घोषणा हुई थी. ठीक चार साल बाद, 18 जुलाई 2026 को 72वें नेशनल फ़िल्म अवॉर्ड्स की घोषणा हुई और कार्तिक को 'बेस्ट एक्टर' का अवॉर्ड मिला. कितना अद्भुत संयोग. इस असंभव सफ़र को अपनी आँखों से देखना और इस अद्भुत कहानी का हिस्सा बनना मेरे लिए बहुत गर्व की बात है.



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Urmila Kori

I am an entertainment lifestyle journalist working for Prabhat Khabar for the last 14 years. Covering from live events to film press shows to taking interviews of celebrities and many more has been my forte. I am also doing a lot of feature-based stories on the industry on the basis of expert opinions from the insiders of the industry.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >