Friday OTT Releases: इस शुक्रवार ओटीटी पर छाया एंटरटेनमेंट का तूफान, एक से बढ़कर एक रिलीज, क्या आपने देखी?

Friday OTT Releases: इस शुक्रनार ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई शानदार फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही है, जिसको देखकर आप खूब एंटरटेन होंगे. लिस्ट में क्या-क्या है, आपको बताते है. ये भी बताते हैं कि इन्हें आप किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं.

Friday OTT Releases: वीकेंड का नाम सुनते ही दर्शकों के मन में रिलैक्सेशन और एंटरटेनमेंट का ख्याल सबसे पहले आता है. खासकर ओटीटी लवर्स के लिए वीकेंड किसी ट्रीट से कम नहीं होता. लंबे हफ्ते की थकान मिटाने के लिए लोग रोमांटिक ड्रामा से लेकर थ्रिलर, हॉरर और मिस्ट्री से भरपूर वेब सीरीज और फिल्मों की तलाश में रहते हैं. इस हफ्ते भी ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कंटेंट का शानदार मेला लगने वाला है, जो दर्शकों को खूब एंटरटेन करेगा. आइए आपको उनके बारे में बताते हैं, जो 25 जुलाई को रिलीज हो रही है.

Rangeen – Amazon Prime Video

फिल्म रंगीन में विनीत कुमार सिंह, शीबा चड्ढा, राजश्री देशपांडे, तारुक रैना ने काम किया हैं और आप इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. इसकी कहानी एक ऐसे पति की है जिसे उसकी पत्नी के विश्वासघात के बारे में पता चलता है. जिसके बाद वह एक बड़ा कदम उठाता है.

Sarzameen – JioHotstar

कायोज ईरानी की ओर से निर्देशित फिल्म सरजमीन में पृथ्वीराज सुकुमारन, काजोल और इब्राहिम अली खान आपको नजर आएंगे. आप इसे जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं. फिल्म की कहानी विजय मेनन नाम के एक आर्मी ऑफिसर के ईद-गिर्द घूमती है. उसका बेटा हरमन आतंकवादी गतिविधियों में शामिल हो जाता है, जिसके बाद उसके सामने नयी चुनौती आती है.

Happy Gilmore 2 – Netflix

आप फिल्म हैप्पी गिलमोर 2 को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. ये फिल्म साल 1996 में रिलीज हुई हैप्पी गिलमोर का अगला पार्ट है. फिल्म एक पूर्व गोल्फ खिलाड़ी हैप्पी गिलमोर की स्टोरी है, जो अपनी बेटी की पढ़ाई के खर्च के लिए पैसे जुटाने के लिए सेवानिवृत्ति से बाहर आता है.

Trigger – Netflix

क्वोन ओह सेंग की ओर से निर्मित इस कोरियाई ड्राम को आप नेटफ्लिक्स पर देखकर एंजॉय कर सकते हैं. इसकी स्टोरी एक भरोसेमंद पुलिस अधिकारी की है, जो दक्षिण कोरिया में अवैध हथियारों की बाढ़ आने के बाद उससे निपटने की कोशिश करता है.

Mandala Murders – Netflix

वाणी कपूर, वैभव राज गुप्ता, श्रिया पिलगांवकर और सुरवीन चावला स्टारर मंडाला मर्डर्स 25 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. इस सस्पेंस थ्रिलर ड्रामा में दो जासूसों की स्टोरी दिखाई जाएगी, जो शहर चरणदासपुर में हुई भीषण हत्याओं के पीछे का राज सामने लाना चाहते हैं.

Saunkan Saunkanay 2 – ZEE5

सौंकन सौंकने साल 2022 में रिलीज हुई थी और इसका अगला पार्ट जी5 पर स्ट्रीम होने वाला है. फिल्म एमी विर्क की स्टोरी को आगे बढ़ाती है, जिसमें वह अपनी दोनों पत्नियों के बीच फंसा हुआ महसूस करता है. एमी विर्क की मां उसके लिए एक इतालवी महिला को लेकर आती है, जो उसकी तीसरी पत्नी होती है.

यह भी पढ़ें- Saiyaara बनी इमोशनल ब्लॉकबस्टर, अहान पांडे की फिल्म क्यों बनी Gen-Z की नई फेवरेट, इन 5 वजहों ने बना दिया हर युवा की पहली पसंद

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >