Friday OTT Releases: होली की छुट्टियों में मिलेगा एंटरटेनमेंट का ओवरडोज, रिलीज हो रही हैं ये फिल्में-वेब सीरीज

Friday OTT Releases: इस वीक के पिटारे में एक्शन, कॉमेडी, सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर कई नई रिलीज फिल्में और वेब सीरीज देखने को मिलेगी. इसमें बी हैप्पी, एजेंट और द व्हील ऑफ टाइम जैसी कई सीरीज शामिल है.

Friday OTT Releases: इस वीकेंड होली का धमाकेदार त्योहार है. ऐसे में आपरंगों संग खेलने के बाद इन नई रिलीज धांसू फिल्में और वेब सीरीज ओटीटी पर एंजॉय कर सकते हैं. एक्शन, थ्रिलर, रोमांस, ड्रामा और साइंस-फिक्शन से भरपूर ये नई पेशकशें दर्शकों को एक अलग दुनिया में ले जाने के लिए तैयार हैं.

बी हैप्पी

बी हैप्पी एक दिल छू लेने वाली कहानी है, जिसमें शिव रस्तोगी (अभिषेक बच्चन), जो एक सिंगल फादर हैं और अपनी बेटी धारा (इनायत वर्मा) के सपनों को पूरा करने के लिए हर मुमकिन कोशिश करते हैं. धारा का सपना है कि वह इंडिया के सबसे बड़े डांस रियलिटी शो में परफॉर्म करे, लेकिन इस सफर में उन्हें समाज की उम्मीदों और निजी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है. ये फिल्म 15 मार्च 2025 को अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम होगी.

द वील ऑफ टाइम: सीजन 3

द वील ऑफ टाइम सीजन 3 आपके स्क्रीन पर वापसी कर रहा है और इस बार कहानी और भी गहरी और रोमांचक होने वाली है. इसे आप 14 मार्च 2025 से अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

एजेंट

एजेंट एक दमदार तेलुगु स्पाई थ्रिलर है, जो आपको जासूसी, खतरों और जबरदस्त एक्शन की दुनिया में ले जाती है. कहानी रिकी (अखिल अक्किनेनी) की है, जो एक बेखौफ और अनप्रेडिक्टेबल ऑपरेटिव है, जिसकी अनोखी तरकीबें उसे कई बार मुश्किलों में डाल देती हैं. जबरदस्त एक्शन और सस्पेंस से भरपूर एजेंट 13 मार्च 2025 से सोनी लिव पर स्ट्रीम होगी, तो तैयार हो जाइए इस रोमांचक सफर के लिए!

द इलेक्ट्रिक स्टेट

द इलेक्ट्रिक स्टेट एक रोमांचक साइ-फाई एडवेंचर है, जिसमें मिली बॉबी ब्राउन एक किशोरी की भूमिका में हैं, जो अपने लापता भाई की तलाश में एक रोबोट साथी के साथ सफर पर निकलती है. रुसो ब्रदर्स की ओर से निर्देशित इस फिल्म में के हुई क्वान, जेसन अलेक्जेंडर और गियानकार्लो एस्पोसिटो नजर आयंगे. द इलेक्ट्रिक स्टेट 15 मार्च 2025 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: Bollywood vs South Industry: क्या बॉलीवुड वालों का बोरिया–बिस्तर बांध देंगे साउथ वाले?

लव इज ब्लाइंड: स्वीडन सीजन 2

लव इज ब्लाइंड: स्वीडन सीजन 2 एक बार फिर प्यार को नए नजरिए से देखने का मौका दे रहा है. जेसिका अल्मेनेस की ओर से होस्ट किए गए इस शो में स्वीडिश सिंगल्स बिना एक-दूसरे को देखे, सिर्फ दिल से जुड़ने की कोशिश करेंगे. सीरीज को 12 मार्च 2025 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा,

वनवास

नाना पाटेकर और गदर 2 के निर्देशक अनिल शर्मा के बेटे उत्कर्ष शर्मा की फिल्म वनवास भी ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार है. मूवी को 14 मार्च यानी होली वीकेंड से जी5 पर देखा जा सकता है. वनवास एक बुजुर्ग विधुर की कहानी है, जो अभी भी अपनी पत्नी की मृत्यु का शोक मना रहा है .

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >