Friday OTT Releases: जुलाई का फर्स्ट वीक होगा सुपर एंटरटेनिंग, रिलीज हुई ये धांसू फिल्में-वेब सीरीज

Friday OTT Releases: वीकेंड आ चुका है और इस हफ्ते भी कई धांसू फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने वाली है, जिसे देखकर दर्शकों को अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट मिलेगा. इसे नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो और सोनी लिव जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एंजॉय किया जा सकता है. लिस्ट में हेड्स ऑफ स्टेट से लेकर द ओल्ड गार्ड 2, द गुड वाइफ, द हंट – द राजीव गांधी असैसिनेशन केस शामिल है.

Friday OTT Releases: जुलाई का महीना आ गया है. ऐसे में ओटीटी लवर्स के लिए भी काफी कुछ एक्साइटिंग न्यू वेब सीरीज और फिल्में है, जिसे वह नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो और सोनी लिव जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं. लिस्ट में हेड्स ऑफ स्टेट से लेकर द ओल्ड गार्ड 2, द गुड वाइफ, द हंट – द राजीव गांधी असैसिनेशन केस और ठग लाइफ शामिल है.

Good Wife – JioHotstar

गुड वाइफ क्रिटिक्स की ओर से पसंद की जाने वाली ड्रामा द गुड वाइफ का रीमेक है. प्रियामणि की ओर से निर्देशित कोर्टरूम ड्रामा, एक मध्यम आयु वर्ग की महिला और वकील से गृहिणी बनी तरुणिका के जीवन पर आधारित है, जिसकी दुनिया तब उलट जाती है, जब उसका पति एक घोटाले में फंस जाता है.

Thug Life – Netflix

करीब दो दशक बाद सुपरस्टार कमल हासन और दिग्गज फिल्ममेकर मणिरत्नम ने ‘ठग लाइफ’ पर साथ काम किया है. सिनेमाघरों में आने के बाद फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी. स्टार पावर और जबरदस्त प्रमोशन के बावजूद फिल्म को नेगेटिव रिव्यू मिले और बॉक्स ऑफिस पर काफी संघर्ष करना पड़ा. हालांकि अब ये नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो चुकी है.

The Hunt: The Rajiv Gandhi Assassination Case – SonyLIV

द हंट: द राजीव गांधी असैसिनेशन केस एक ड्रामा है, जो पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की भयानक हत्या को सामने लाता है. अनिरुद्ध मित्रा के खोजी संस्मरण नाइन्टी डेज पर आधारित यह सीरीज तमिलनाडु में 1991 में हुए आत्मघाती बम विस्फोट के बाद सीबीआई की 90 दिनों की जांच पर भी प्रकाश डालती है.

Kaalidhar Laapata – ZEE5

अभिषेक बच्चन की मुख्य भूमिका वाली यह अपकमिंग फिल्म एक बुजुर्ग व्यक्ति की कहानी है, जो अपने परिवार से भाग जाता है, क्योंकि उसे पता चल जाता है कि उसका परिवार उसे छोड़ने की योजना बना रहा है.

Uppu Kappurambu – Amazon Prime Video

यह तेलुगु कॉमेडी फिल्म अपूर्वा नामक एक युवा और गांव के नेता की कहानी है, जो एक विचित्र दुविधा का समाधान खोजने के लिए चिन्ना नामक कब्रिस्तान के संरक्षक के साथ एक अप्रत्याशित गठबंधन बनाता है. अपकमिंग फिल्म में कीर्ति सुरेश और सुहास मुख्य भूमिका में हैं.

The Old Guard 2 – Netflix

चार्लीज थेरॉन, उमा थुरमन, न्गो थान वान, किकी लेने, हेनरी गोल्डिंग और मैथियास शोनेअर्ट्स स्टारर फिल्म की कहानी एक ऐसी महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जो संघर्षपूर्ण जीवन जीती है.

यह भी पढ़ें- TRP Report: तारक मेहता शो ने डुबायी अनुपमा की नैया, टीआरपी लिस्ट में ये सीरियल बना नंबर 1, अनुपमा की बज गई बैंड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >