Friday OTT Releases: इस शुक्रवार होगा धमाल, रिलीज होंगी सन ऑफ सरदार 2-धड़क 2 जैसी फिल्में-सीरीज, देखें लिस्ट

Friday OTT Releases: शुक्रवार आ गया है और इस वीक भी ओटीटी लवर्स के लिए काफी कुछ खास है. जियो हॉटस्टार, प्राइम वीडियो और जी5 जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही है. लिस्ट में ‘द डेविल इज बिजी’ से लेकर टॉक शो ‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’ शामिल है.

Friday OTT Releases: ओटीटी पर इस हफ्ते 22 सितंबर से 26 सितंबर तक कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं, जो दर्शकों को एंटरटेनमेंट के रोलरकोस्टर राइड पर लेकर जाएगी. अजय देवगन की ‘सन ऑफ सरदार 2’ से लेकर सिद्धांत चतुर्वेदी की ‘धड़क 2’ जनावर- द बीस्ट विदिन शामिल है. इसे जियो हॉटस्टार, प्राइम वीडियो और जी5 जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखा जा सकता है.

सन ऑफ सरदार 2

अजय देवगन और मृणाल ठाकुर की फिल्म सन ऑफ सरदार 2 बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई. अब ये मूवी ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार है. इसे 26 सितंबर 2025 से नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है.

धड़क 2

सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी स्टारर धड़क 2 बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई. इसने काफी कम कलेक्शन किया था. अब ये मूवी ओटीटी पर दस्तक देने वाली है. जी हां इस रोमांटिक लव स्टोरी को 26 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर देख कर सकते हैं.

जनावर – द बीस्ट विदिन

जनावर – द बीस्ट विदिन ‘इंस्पेक्टर हेमंत कुमार’ से जुड़ी एक क्राइम ड्रामा सीरीज है. ये जी5 पर 26 सितंबर से स्ट्रीम हो रही है. इसमें भगवान तिवारी और अतुल काले भी शामिल हैं. यह थ्रिलर भ्रष्टाचार और अपराध के बीच संघर्ष को दर्शाती है.

द डेविल इज बिजी

गीता गंडभीर और क्रिस्टालिन हैम्पटन की ओर से निर्देशित ‘द डेविल इज बिजी’ को जियोहॉटस्टार पर देखा जा सकता है.

मार्वल जॉम्बीज

जेब वेल्स की सुपरहीरो जॉम्बी हॉरर सीरीज ‘मार्वल जॉम्बीज’ को जियो हॉटस्टार पर देखा जा सकता है. इसमें इमान वेल्लानी, टॉड विलियम्स और एलिजाबेथ ओल्सन मुख्य भूमिका में हैं.

मृगया: द हंट

अभिरूप घोष की ओर से निर्देशित ‘मृगया: द हंट’ एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है. इसमें अनन्या भट्टाचार्य, सौरव दास और मुकेश अग्रोहरि मुख्य भूमिकाओं में हैं. 7.8 की IMDb रेटिंग वाली यह बंगाली फिल्म 26 सितंबर को जी5 पर स्ट्रीम होगी.

टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल

बॉलीवुड अभिनेत्रियों काजोल और ट्विंकल खन्ना की ओर से होस्ट किया जाने वाला टॉक शो, ‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’, 25 सितंबर, 2025 से प्राइम वीडियो पर रिलीज होने जा रहा है.

हृदयपूर्वम

मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल की फिल्म ‘हृदयपूर्वम’ का निर्देशन सत्यन एंथिकड ने किया है और इसमें बेसिल जोसेफ और मालविका मोहनन भी मुख्य भूमिकाओं में हैं. यह रोमांटिक ड्रामा फिल्म 28 सितंबर, 2025 से जियोहॉटस्टार प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी.

यह भी पढ़ें- OG Movie X Review: पवन कल्याण की फिल्म का पहला रिव्यू आया सामने, नेटिजेन्स ने दिया ऐसा रिएक्शन, जानें हिट हुई या फुस्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >