Na Umra Ki Seema Ho एक्टर राकेश पॉल की बिल्डिंग में लगी आग,जान बचाने के लिए कूदी लड़की,देखें डरावना VIDEO

राकेश पॉल ने अपने बिल्डिंग का वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया. वीडियो में आप देख सकते है कि फ्लैट से आग की लपटें निकल रही है. एक्टर ने आग लगने के बारे में भी बताया.

टीवी सीरियल ‘ना उम्र की सीमा हो‘ फेम एक्टर राकेश पॉल के बिल्डिंग में भीषण आग लग गई. इस बात की जानकारी उन्होंने वीडियो शेयर कर फैंस को दी. हालांकि इसमें किसी के साथ कोई हादसा नहीं हुआ और सभी सुरक्षित है. एक्टर जब सुबह शूटिंग पर जा रहे थे, तभी वो अपने बिल्डिंग में अचानक आग लगने से हैरान हो गए. इस बारे में उन्होंने डिटेल्स शेयर की.

राकेश पॉल की बिल्डिंग में लगी आग

राकेश पॉल ने अपने बिल्डिंग का वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया. वीडियो में आप देख सकते है कि फ्लैट से आग की लपटें निकल रही है. साथ ही धुआं भी उठता दिख रहा है. बिल्डिंग के नीचे लोगों के भीड़ दिख रही है. इस खौफनाक वीडियो को शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा, आज हमारी बिल्डिंग में भीषण आग लग गई. फायर ब्रिगेड के आने से पहले ही अलर्ट सिक्योरिटी एन स्टाफ की बदौलत चीजें काबू में आ गई.

सारे लोग है सुरक्षित

राकेश पॉल ने भगवान का शुक्रिया अदा किया की सारे लोग सुरक्षित है. उन्होंने कहा कि, लाइफ का कोई भरोसा नहीं है. आप नहीं जानते कि आगे क्या होगा. सुरक्षित रहें… खुश रहें… ईश्वर कृपा करें. वीडियो पर यूजर्स कमेंट कर रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, शुक्र है कि किसी को चोट नहीं आई. एक यूजर ने लिखा, ओह भगवान यह भयानक है खुशी है कि आप ठीक है.

Also Read: Na Umra Ki Seema Ho Spoiler: अपनी मां और विधि की बेइज्जती का देव ने लिया बदला, जमकर की विक्रम की पिटाई

राकेश ने आग लगने के बारे में बताया

राकेश पॉल ने इस घटना के बारे में ईटाइम्स को बताया कि, मैं अपनी शूटिंग के लिए निकलने ही वाला था कि तभी हमारी 28 मंजिला बिल्डिंग में फायर अलार्म बजने लगा. यह कॉम्प्लेक्स के ए विंग में फायर अलार्म था. आग दूसरी मंजिल पर लगी. पूरे विंग को तुरंत बाहर निकाल लिया गया, लेकिन जिस फ्लैट में आग लगी थी, उसमें रहने वाली लड़की बाहर आने के लिए संघर्ष कर रही थी. आग देखकर वह घबरा गई और कूद गई और अब अस्पताल में भर्ती है.

राकेश पॉल ने कही ये बात

राकेश पॉल ने आगे बताया कि, सब कुछ अचानक हुआ कि लोग डर गए. हालांकि इसपर सिक्योरिटी स्टाफ ने तुरन्त कार्रवाई की. फायर ब्रिगेड के आने के बाद आग पर काबू पा लिया गया. एक्टर ने कहा कि हर बिल्डिंग में सुरक्षा उपायों का होना जरूरी है क्योंकि पता नहीं कब आपके ये काम आ जाए.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >