अभिनेत्री राखी सावंत और फाल्गुनी के खिलाफ FIR दर्ज, आपत्तिजनक वीडियो दिखाने का मामला

बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत और उनकी दोस्त वकील फाल्गुनी पर अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा ने आरोप लगाया है कि दोनों ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उसका आपत्तिजनक वीडियो दिखाया और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया.

हमेशा अपने बयानों और ट्वीट को लेकर सुर्खियों में रहने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. मुंबई पुलिस ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है. राखी के साथ-साथ उनकी दोस्त वकील फाल्गुनी ब्रह्मभट्ट पर भी पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है.

राखी और उनकी दोस्त फाल्गुनी पर आपत्तिजनक वीडियो दिखाने का लगा आरोप

दरअसल बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत और उनकी दोस्त वकील फाल्गुनी पर अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा ने आरोप लगाया है कि दोनों ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उसका आपत्तिजनक वीडियो दिखाया और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया.

Also Read: Bigg Boss 16: राखी सावंत करेंगी वाइल्ड कार्ड एंट्री? एक्ट्रेस बोलीं- साजिद खान से पूछूंगी सवाल… VIDEO

राखी और फाल्गुनी पर आईपीसी और आईटी की कई धाराओं के तहत एफआईआर

अभिनेत्री राखी सावंत और वकील फाल्गुनी ब्रह्मभट्ट के खिलाफ एक अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा की शिकायत पर आईपीसी और आईटी अधिनियम की कई धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. यह जानकारी मुंबई पुलिस ने दी है. फिलहाल एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस जांच में जुट गयी है.

Also Read: MeToo: एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने साजिद खान पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, FIR दर्ज

क्या है मामला

राखी सावंत और शर्लिन चोपड़ा के बीच विवाद उस समय शुरू हुआ, जब बिग बॉस में साजिद खान ने एंट्री मारी. शर्लिन ने साजिद के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और कहा, मीटू के आरोपी को बिग बॉस के घर में एंट्री नहीं लेने देना चाहिए. शर्लिन ने साजिद पर कई गंभीर आरोप लगाये और कहा, उसने कई महिलाओं का यौन शोषण किया. शर्लिन ने साजिद के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज करायी थी. इधर साजिद के सपोर्ट में राखी सावंत ने शर्लिन पर कई गंभीर आरोप लगा दिये. राखी ने शर्लिन को पोर्न स्टार बता दिया और कहा, उसका तो हर दिन यही काम है. इधर शर्लिन ने पलटवार करते हुए राखी सावंत को बॉयफ्रेंड और पति बदलने वाली बता दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >